By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पोस्टर जारी कर सूचना देने वालों को इनाम का ऐलान; दूसरी ओर 2 माओवादी ढेर
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पोस्टर जारी कर सूचना देने वालों को इनाम का ऐलान; दूसरी ओर 2 माओवादी ढेर
जिला तैतीस (C.G.)

नक्सलियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पोस्टर जारी कर सूचना देने वालों को इनाम का ऐलान; दूसरी ओर 2 माओवादी ढेर

Vishva News
Last updated: 17/09/2025 6:03 PM
Vishva News
Published: 17/09/2025
Share
SHARE

पखांजुर/कांकेर: छत्तीसगढ़ में जहां एक तरफ नक्सल संगठन ने सरकार के साथ शांति वार्ता की पेशकश की है, तो वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा से लगे नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। गढ़चिरौली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए और मौके से AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा कांकेर पुलिस ने मोस्ट वांटेड नक्सलियों की तलाश तेज करते हुए उनकी तस्वीरों वाले बैनर गांव-गांव में लगाए हैं।

Contents
  • गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
  • नक्सलियों की शांति वार्ता की पेशकश

EC New Guidelines: EVM पर दिखेगी उम्मीदवारों की रंगीन फोटो और सीरियल नंबर, बिहार चुनाव से नई व्यवस्था लागू

गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

पखांजुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मौके से पुलिस ने एक AK-47 रायफल सहित अन्य हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई सी-60 कमांडो की टीम ने की।

इधर कांकेर जिले में नक्सलियों को खात्मा करने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अब पुलिस मोस्ट वांटेड नक्सलियों के फोटो के साथ बैनर और पोस्टर अंदरूनी इलाकों में लगा रही है। इनमें बसंती आंचला, पुष्पा हेमला, रोनी उर्फ उमा, रामा कुंजाम, सरवन मड़काम और रामको मंडावी जैसे कुख्यात नक्सलियों के फोटो शामिल हैं। पोस्टर में पांच लाख से एक लाख तक इनामी नक्सलियों की जानकारी दी गई है। पुलिस ने नक्सलियों का पता बताने वालों को इनाम देने का ऐलान किया है और सूचना देने वालों का नाम-पता गोपनीय रखने की बात कही है।

CG CRIME : थाने से कुछ कदमों की दूरी पर व्यापारी से पांच लाख की उठाईगिरी, CCTV फुटेज आया सामने

नक्सलियों की शांति वार्ता की पेशकश

बता दें कि नक्सल संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में दावा किया गया है कि संगठन सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने हथियार छोड़कर भविष्य में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही है। अभय ने केंद्र सरकार से एक महीने का समय और सीजफायर की मांग की है ताकि औपचारिक बातचीत शुरू की जा सके। इस मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पत्र की सत्यता क्या है, इसकी जांच करानी पड़ेगी। नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
CG – ये कैसी घिनौनी सजा… पति की मौत के बाद महिला गैर मर्द संग फरार, लौटते ही निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया
CG NEWS : घर में गौ मांस काटते दो युवक गिरफ्तार, हिंदू संगठन में आक्रोश, थाने में गहमागहमी
CG में मौसम का मिजाज बदला: 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: तीन नहीं, पांच दिन चलेगा जश्न… पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Vishva News
Vishva News
29/09/2025
चॉकलेट के पैकेट में छिपाई 60 करोड़ की कोकीन, NCB ने किया बड़ा खुलासा
CG: CM साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
साय सरकार का बड़ा फैसला: अब क्रेडिट-डेबिट कार्ड और UPI से भी कर सकेंगे GST भुगतान, व्यापारियों को बड़ी राहत
CG Police Unfit: पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर IG की सख्ती… 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी अनफिट, सुबह 4 बजे लगाना होगा दौड़ 
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?