साल 2025 भारत की बेटियों के नाम रहा। इस साल भारत ने वैश्विक खेल मंच पर अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता और महज 30 दिन में तीन वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया। इसी के साथ भारत की महिलाओं ने अपने आत्मविश्वा, और साहस की दमदार मिसाल पेश की। भारतीय महिलाओं ने 30 दिनों के अंदर तीन वर्ल्ड कप जीतकर न सिर्फ भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि पूरी दुनिया में यह संदेश भी दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। इन तीन वर्ल्ड कप्स में शामिल हैं महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025, महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 और महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत ने महिला क्रिकेट को एक नई ऊंचाई दी और यह दिखाया कि भारतीय महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने न केवल अपने खेल से, बल्कि अपनी रणनीतिक सोच और टीम वर्क से सभी को हैरान कर दिया।
ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025
श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित हुए पहले ब्लाइंड महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराकर एतिहासिक जीत दर्ज की। ये खेल इसलिए भी खास है, क्योंकि दृष्टिबाधित क्रिकेट मैच बाकी क्रिकेट से अलग होते हैं। इसमें खिलाड़ियों की श्रेणी होती है, जिसमें उन्हें शामिल किया जाता है, जिन्हें बिल्कुल दिखाई नहीं देता है। बहुत कम दिखाई देता है और जिन्हें थोड़ा अधिक दिखाई देता है। भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट के सभी पांच मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने श्रीलंका, अमेरिका, पाकिस्तान और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया। फाइनल में नेपाल को हराकर पहली ब्लाइंड टी 20 महिला वर्ल्ड कप जीता।
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025
महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने अपने जबरदस्त खेल से वर्ल्ड कप जीता। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरा विश्व कप खिताब अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और सेमीफाइनल में ईरान को हराकर फाइनल में चीनी ताइपे को टक्कर दी। इस खेल में भारतीय महिलाओं का प्रदर्शन बहुत ही मजबूत था और उन्होंने यह साबित किया कि कबड्डी में भी भारतीय महिलाएं दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम हैं। यह जीत भारतीय महिलाओं की शक्ति, रणनीति और शारीरिक क्षमता का प्रतीक बनकर उभरी।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

