By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: चिट्टा के साथ 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में सक्रिय पंजाब के तस्करों का नेटवर्क
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > चिट्टा के साथ 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में सक्रिय पंजाब के तस्करों का नेटवर्क
जिला तैतीस (C.G.)

चिट्टा के साथ 1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में सक्रिय पंजाब के तस्करों का नेटवर्क

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 12/08/2025
Share
SHARE

रायपुर- नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को 6.42 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है. एक सप्ताह पूर्व भी थाना टिकरापारा में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में पंजाब के अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के 9 आरोपियों को 412 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे.

इसी तारतम्य में 11 अगस्त 25 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास एक महिला सहित तीन व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखें है, तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मो. जाहिद, साहिल रज़ा तथा अफजिया अख्तर उर्फ मेहक निवासी रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोईन (चिट्टा) रखा होना पाया गया.

टीम के सदस्यों ने महिला सहित कुल तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.42 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) तथा घटना में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन कीमत लगभग 1,20,000/- रुपए जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में संजय नगर निवासी मोहम्मद जाहिद पिता मोहम्मद जाकिर (33 साल), साहिल रज़ा पिता अब्दुल हकीम (25 साल) और नेहरू नगर निवासी अफजिया अख्तर उर्फ मेहक (21 साल) शामिल हैं.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

महिला आयोग विवाद: नाराज सदस्य पहुंचे राजभवन, राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग
Chhattisgarh : कांगेर घाटी में नई उपलब्धि, ग्रीन गुफा की खोज… 200 मीटर तक पहुंची टीम
CG Smart Meter: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर जांच के लिए बनेगा नया लैब, भिलाई में होगा एडवांस सेटअप
Constitution Day 2025: CM विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस समारोह में भाग लिया, देश के सर्वोच्च कानून को किया याद
‘ऑपरेशन बाज’ के जरिए पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, CCTV फुटेज, टेक्निकल ट्रैकिंग और एयरपोर्ट रिकॉर्ड्स की ली मदद…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Virat Kohli
खेल

Virat Kohli Asia Cup T20 Record: Historical achievement! टी20 एशिया कप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय, अब तक सिर्फ 1 खिलाड़ी कर पाया है ऐसा कमाल

Vishva News
Vishva News
26/08/2025
Chhattisgarh News: कूल्हे में घुसा शराब बोतल का कांच, युवक ने थाना प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ की पहली नेशनल हाईवे टनल का ब्रेकथ्रू पूरा, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
CRIME : चंद्रग्रहण पर बिरयानी-मछली पकाने से मचा बवाल, उग्र भीड़ ने घर पर किया हमला, परिवार को पीटा
स्वास्थ्य कर्मियों का अनोखा विरोध: सरकार को सद्बुद्धि दिलाने हनुमान चालीसा का पाठ, यज्ञ में डाली आहुतियां
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?