By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 3 करोड़ की पेनाल्टी,ठेका भी निरस्त,बांई ओर की सड़क के लिए नया टेंडर.
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 3 करोड़ की पेनाल्टी,ठेका भी निरस्त,बांई ओर की सड़क के लिए नया टेंडर.
जिला तैतीस (C.G.)देश - विदेश

अरपा प्रोजेक्ट के ठेकेदार पर 3 करोड़ की पेनाल्टी,ठेका भी निरस्त,बांई ओर की सड़क के लिए नया टेंडर.

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:54 AM
praveen
Published: 14/08/2025
Share
SHARE

बिलासपुर- बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काम को लटका कर रखने वाले ठेका कंपनियों पर करोड़ों का अर्थदंड लगाया है और ठेका को भी निरस्त कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी के इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। पहली कार्रवाई अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत नदी की बांई ओर इंदिरा सेतु से पुराना पुल तक निर्माणाधीन सड़क कार्य पर की गई हैं। योजना के दूसरे चरण के तहत 49 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से इस नदी की बांई ओर समतलीकरण,रिटेनिंग वाल,टोवाल,नाला,सड़क समेत अन्य कार्य किए जाने थे,जिसके लिए मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को कार्यादेश जारी किया गया था। समयावधि बीत जाने के बावजूद ठेका कंपनी द्वारा काम को पूरा नहीं किया गया,जिसके बाद ठेका कंपनी को एक्सटेंशन प्रदान किया गया परंतु ठेका कंपनी द्वारा शीघ्र गति से कार्य को पूर्ण करने में किसी भी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई गई। कार्य की धीमी रफ्तार को देखते हुए एमडी अमित कुमार के निर्देश पर 2 अप्रैल 2025 को गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर 37 लाख 50 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया गया था और नोटिस जारी कर शीघ्र कार्य को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए थे। अर्थदंड और नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने पर 14 अगस्त को एमडी अमित कुमार के निर्देश पर कार्य की नियम शर्तों के अनुरुप 6 प्रतिशत की दर से गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2 करोड़ 99 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है और ठेका को निरस्त करते हुए उक्त कार्य के लिए नया टेंडर जारी किया गया हैं,निरस्तीकरण के बाद नया टेंडर करने पर नियमानुसार पूर्व ठेका कंपनी याने मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर शेष राशि के कार्य का दस प्रतिशत 11 लाख 32 हजार अतिरिक्त अर्थदंड लगाया गया है,इस प्रकार कुल 3 करोड़ 10 लाख 32 हजार रुपये का अर्थदंड मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर पर निरूपित किया गया हैं।

इसी तरह अरपा नदी में दूषित जल को रोकने के लिए मंगला में 13 करोड़ 54 लाख की लागत के 10 एमएलडी और 8 करोड़ 69 लाख की लागत के 6 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी के साथ सड़क और नाला निर्माणाधीन है,जिसकी निर्माण गति धीमी है। उक्त दोनों प्रोजेक्ट का काम श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को मिला हुआ है,जिसे कार्य की प्रगति के लिए कई बार नोटिस जारी की गई है और पेनाल्टी भी लगाया गया है.इसके बावजूद ठेका कंपनी द्वारा कार्य में प्रगति नहीं लाई गई हैं। कार्य में प्रगति नहीं लाने और लटका कर रखने के लिए एमडी अमित कुमार के निर्देश पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने 14 अगस्त को 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य के 7 प्रतिशत 94 लाख 78 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है,इसके पूर्व 19 मई 2025 को 3 प्रतिशत 40 लाख 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था,इस प्रकार कुल 1 करोड़ 35 लाख 40 हजार का अर्थदंड निरुपित किया गया है। इसके अलावा 6 एमएलडी क्षमता के एसटीपी कार्य में 7 प्रतिशत 60 लाख 83 हजार और 19 मई 2025 को 3 प्रतिशत 26 लाख 7 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था,इस प्रकार कुल 64 लाख 9 हजार का अर्थदंड निरुपित किया गया है और दोनों एसटीपी प्रोजेक्ट के ठेके को निरस्त करने के लिए अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।

अरपा में अटल पथ के लिए नया टेंडर

अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत बांई ओर इंदिरा सेतु से नया पुल तक सड़क एवं निर्माण कार्य के लिए जिस ठेके को निरस्त किया गया है,उसे पूरा करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा 9 करोड़ 73 लाख का नया टेंडर जारी किया गया है। उक्त मार्ग अटल पथ के नाम से जाना जाएगा

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

WhatsApp हैक तो नहीं हो गया? ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, ऐसे बचाएं अपना अकाउंट
CG: यादगार बना 79वां स्वतंत्रता दिवस, पहली बार छत्तीसगढ़ के मस्जिदों-दरगाओं और मदरसों में फहराया तिरंगा….
CGPSC भर्ती घोटाला : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार्जशीट न होने पर 37 अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति
CG News: चैतन्य बघेल को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली
Bank of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 115 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन 17 नवंबर से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

Raipur Nurse Murder Case Update: बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद नर्स की हत्या, लव ट्रायंगल की आशंका

Vishva News
Vishva News
09/10/2025
CG Smart Meter: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर जांच के लिए बनेगा नया लैब, भिलाई में होगा एडवांस सेटअप
Chhattisgarh : कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट गेट कराया बंद, देर से पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप
CG Food Poisoning Case : महोत्सव में ये चीज़ खाना बनी लोगों के लिए खतरा, एक साथ कई लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
India vs Pakistan 2026: इस साल होंगे भारत-पाकिस्तान के 2 महामुकाबले, अभी से नोट कर लें तारीख
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?