By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: ‘ऑपरेशन बाज’ के जरिए पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, CCTV फुटेज, टेक्निकल ट्रैकिंग और एयरपोर्ट रिकॉर्ड्स की ली मदद…
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > ‘ऑपरेशन बाज’ के जरिए पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, CCTV फुटेज, टेक्निकल ट्रैकिंग और एयरपोर्ट रिकॉर्ड्स की ली मदद…
जिला तैतीस (C.G.)

‘ऑपरेशन बाज’ के जरिए पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, CCTV फुटेज, टेक्निकल ट्रैकिंग और एयरपोर्ट रिकॉर्ड्स की ली मदद…

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 03/08/2025
Share
SHARE

मुंगेली- जिले की एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है. ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत काम कर रही मुंगेली पुलिस ने तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. चोरी के बाद दिल्ली भाग गए आरोपी ऐश की जिंदगी जी रहे थे.

Contents
  • कई जिलों में सक्रिय रहा है गिरोह
  • भाई की तरह पुलिस ने की मदद

पृथ्वीग्रीन कॉलोनी निवासी प्राची आयुषराम और त्रिभुवन यादव ने थाना सिटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर SDOP मयंक तिवारी और DSP नवनीत पाटिल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई. CCTV फुटेज, टेक्निकल ट्रैकिंग और एयरपोर्ट रिकॉर्ड्स की मदद से पुलिस ने बिलासपुर, ग्वालियर और दिल्ली एयरपोर्ट तक आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक किया और अंततः ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से एक आरोपी सुरज कुर्रे को गिरफ्तार किया गया.

कई जिलों में सक्रिय रहा है गिरोह

इस कवायद में आरोपी का साथी संदीप सतनामी फरार हो गया. आरोपियों से पूछताछ और दबिश के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों वेदप्रकाश उर्फ बेदू और गुलशन साहू को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनसे कुल 30,67,740 रुपए मूल्य की नगदी, जेवर, मोबाइल और वाहन जब्त किए हैं. फरार आरोपी संदीप सतनामी और मंजीत की तलाश जारी है. यह गिरोह पहले भी कई जिलों में चोरी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है.

भाई की तरह पुलिस ने की मदद

चोरी की घटना के बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने प्रार्थी आयुष की पत्नी को रोते हुए देखकर कहा था कि एक भाई अपनी बहन के लिए जो करता, वैसा ही इस मामले में कार्रवाई करेंगे. यही वजह है कि पुलिस की सफलता के बाद प्रार्थी ने एसपी सहित पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में बवाल… दो समुदाय भिड़े, घरों में लगाई आग, गाड़ियां जलाईं – गांव बना पुलिस छावनी
PM जन आरोग्य योजना में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया, देशभर में श्रेष्ठ राज्य का खिताब हासिल
PM Modi Visit CG: प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में, डीजी कॉन्फ्रेंस में करेंगे शिरकत, 3 दिन 2 रात का कार्यक्रम
PM मोदी ने ‘धन धान्य योजना’ की शुरुआत की, CM विष्णुदेव साय बोले– कम उत्पादन वाले क्षेत्रों में किसानों को मिलेगा विशेष लाभ
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED के खिलाफ लगाई थी याचिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला समन्वयक और सहायक समन्वयक हुए स्थानांतरित

Vishva News
Vishva News
23/10/2025
रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ से मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की
भारतीय सेना के जवानों के लिए इंस्टाग्राम के इस्तेमाल को लेकर नया दिशा-निर्देश, कोई पोस्ट.. लाइक या कमेंट नहीं..
CG News: कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में बड़ा फेरबदल, नए कुलसचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी
CG News : तेज धमाके से भिलाई स्टील प्लांट में मची अफरा-तफरी, जांच के आदेश
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?