By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: पाकिस्तान का ड्रग्स रायपुर में खपाया जा रहा था, सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > पाकिस्तान का ड्रग्स रायपुर में खपाया जा रहा था, सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़
जिला तैतीस (C.G.)

पाकिस्तान का ड्रग्स रायपुर में खपाया जा रहा था, सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 04/08/2025
Share
SHARE

रायपुर- पाकिस्तान से पंजाब के थ्रू ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे।

तत्संबंध में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के पर्यवेक्षण में स्पेसिफिक इनपुट प्राप्त किया जाकर, उस इनपुट को डेवलप किया गया, विदेशी फोन नंबरों एवं रूपयों के लेन-देन हेतु उपयोग किये जा रहे बैंक खातों के एनालिसिस हेतु एक विशेष दस्ते का गठन किया जाकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के पश्चात लगातार उन पर सतत् निगरानी किया जाकर उनके मूव्हमेंट पर नजर रखीं जा रहीं थी। योजनानुसार तथ्यों के पुख्ता होने पर 03.08.2025 को क्राईम ब्रांच व थाना टिकरापारा की विशेष टीम द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांततर्गत कमल विहार सेक्टर 04 स्थित 01 मकान में दबिश दी गई। इस दौरान मकान में 03 व्यक्ति उपस्थित थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम लवजीत सिंग उर्फ बंटी निवासी पंजाब, सुवित श्रीवास्तव एवं अश्वन चंद्रवंशी निवासी रायपुर का होना बताया तथा उनके पास से 412.87 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया।

आरोपियो से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में स्थानीय नेटवर्क के लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला एवं राजविंदर सिंह उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोईन 412.87 ग्राम, विभिन्न मोबाईल फोन, क्रेटा कार क्रमांक सी जी 04 क्यू एच 7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेक बुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21(सी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। मांग और आपूर्ति के तहत हेराईन का स्थानीय खुदरा अधिकतम मुल्य 01 करोड़ रूपये आंकी गई है। पूछताछ पर लवजीत सिंग द्वारा माल को पाकिस्तान से प्राप्त करने का इनपुट मिला है एवं उसके द्वारा कई अंतर्राष्ट्रीय वर्चुवल मोबाईल नंबर का उपयोग करना पाया गया है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियो के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी

01. लवजीत सिंग उर्फ बंटी पिता सुच्चा सिंग उम्र 39 साल निवासी ग्राम माडी टाण्डा थाना गुमान जिला गुरदासपुर पंजाब।

02. सुवित श्रीवास्तव पिता सुबोध श्रीवास्तव उम्र 31 वर्ष निवासी दिग्विजय कॉलेज रोड महेश ज्वेलरी के बगल में थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव हाल पता गोमती विहार दुर्गा मंदिर के पास महावीर नगर थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर ।

03. अश्वन चंद्रवंशी पिता स्व. बिसहुआ राम चंद्रवंशी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जामसरा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव। हाल पता – ई.डब्ल्यू.एस. ब्लॉक – बी मकान नंबर – 504 सेक्टर – 04 कमल विहार स्काई विला के सामने थाना टिकरापारा रायपुर।

04. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव पिता सोरी लाल राघव उम्र 24 वर्ष निवासी अबाबा मोबाईल दुकान के पीछे सतनामी पारा थाना तेलीबांधा रायपुर।

05. अनिकेत मालाधरे पिता मनोज मालाधरे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तिरोड़ा थाना तिरोड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र। हाल पता – श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।

06. मनोज सेठ पिता उत्तर सेठ उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बलौदा थाना बलौदा जिला महासमुंद। हाल पता -श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।

07. मुकेश सिंह पिता स्व. पुरूषोत्तम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी बी 18ध्03 सेक्टर – 03 उदया सोसायटी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।

08. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला पिता अब्दुल वकील उम्र 27 साल निवासी दरगाह के सामने मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

09. राजविंदर सिंह उर्फ राजू पिता नवनीत सिंह उम्र 30 साल निवासी न्यू मार्केट जिला सहकारी बैंक के पास पंखाजूर थाना पंखाजूर जिला कांकेर। हाल पता – इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस – 02 ब्लॉक -बी मकान नंबर 315 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG Job Recruitment: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर होगी भर्ती
Chhattisgarh Teacher Bharti 2026: फरवरी में जारी होगा विज्ञापन, मंत्री बोले– इसी महीने तक पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया
9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: परिजनों ने प्रिंसिपल और शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
IND vs SA ODI: टिकट बिक्री शुरू होते ही 30 मिनट में हाउसफुल! रेलवे टिकट दलाल द्वारा 200 टिकट खरीदने का आरोप
Chhattisgarh: मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में धान की तस्करी, SDM ने गाड़ी का पीछा किया… तो फिल्मी स्टाइल में बोलेरो ने बिगाड़ा खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG Crime: दुर्गा पंडाल में युवक की दोस्तों के सामने चाकू से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Vishva News
Vishva News
28/09/2025
राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर के आकांक्षी विकासखंडों में प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को समन्वित विकास का दिया निर्देश
Shocking incident: शौच के लिए जा रहे मासूम को जबरन पिलाई बीयर, विरोध करने पर की पिटाई
Chhath Special Trains 2025: बिहार जाने वाले यात्री रहें तैयार, रेलवे ने दुर्ग-पटना और गोंदिया-पटना के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा
Rashifal 28 January 2026: आज का राशिफल – किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे रहेगा संभलकर चलने की जरूरत? जानें धन-स्वास्थ्य-करियर का हाल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?