By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: संसद नहीं चलने देना विपक्ष की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > संसद नहीं चलने देना विपक्ष की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
जिला तैतीस (C.G.)

संसद नहीं चलने देना विपक्ष की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 06/08/2025
Share
SHARE

रायपुर/दिल्ली – बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा जमकर हंगामा किया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने संसद की कार्यवाही में लगातार बाधा डाल रहे विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आज पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है, न तो वह कोई सार्थक चर्चा करना चाहता है और न ही जनता के हितों से जुड़े विषयों पर जवाब देना चाहता है। उल्टा, वह केवल हंगामा और व्यवधान पैदा कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विपक्ष ने जो बवाल मचाया, उसी में वह खुद उलझ गया है। अब मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर संसद की कार्रवाई को बाधित किया जा रहा है, यह विषय चुनाव आयोग से संबंधित है, जो एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है। इस पर यदि कोई नियमानुसार चर्चा हो सकती है, तो सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। संसद के पटल पर संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने इस पर सरकार का पक्ष भी स्पष्ट रूप से रख दिया है।

उन्होंने विपक्ष की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “संसद देश का सर्वोच्च मंच है जहां देश की जनता के मुद्दों पर चर्चा होती है, योजनाओं की समीक्षा होती है और सरकार जवाबदेह बनती है। लेकिन कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित कर रहा है। यह उनके हताश और दिशाहीन होने का प्रमाण है।” अग्रवाल ने कहा कि सामान्यतः संसद में प्रश्नकाल को अवरोधित नहीं किया जाता, लेकिन विपक्ष अब प्रश्नकाल को भी नहीं चलने दे रहा है, जिससे यह साफ हो गया है कि उन्हें न तो जनहित की चिंता है और न ही लोकतांत्रिक मूल्यों की। उन्होंने अंत में कहा कि, संसद की कारवाई नहीं चलने देने से देश का करोड़ों रुपए बर्बाद हो रहा है, जनता सब देख रही है और समय आने पर इस जनविरोधी रवैये का जनता करारा जवाब देगी।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG में फिल्मी स्टाइल छापा: जंगल से 143 बोरी अवैध धान जब्त, SDM का डायलॉग वायरल
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन तक बारिश के आसार
गाली देने वाले पड़ोसी की हत्या, कुल्हाड़ी से युवक ने किया वार
CG NEWS: अंधेरे में रिवर्स लेते वक्त कार तालाब में गिरी, बड़ा हादसा टला
एनएच पर BMO का बर्थ-डे सेलिब्रेशन… हाईकोर्ट आदेशों की अनदेखी, कार के बोनट पर काटा केक… जमकर की आतिशबाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG: CM विष्णुदेव साय ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में फहराया तिरंगा

praveen
praveen
15/08/2025
सीएम साय ने 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ और ‘सशक्त-समृद्ध छत्तीसगढ़’ की है प्रमुख थीम
CG CRIME : व्हाट्सएप पर भेजा फोटो, सुपारी किलर से हुई गलती – गलत शख्स की हत्या से मचा हड़कंप
Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जान लें हैकर्स के 5 खतरनाक तरीके
CG Crime : IND vs SA मैच टिकट ब्लैक मार्केट, पुलिस ने ग्राहक बनकर दो युवकों को धर दबोचा
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?