By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: हर जगह करा लेते हैं बेइज्जती! पाकिस्तानी कारोबारी ने एयर होस्टेस को दी रेप की धमकी; फिर ये हुआ
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > विश्व न्यूज पड़ताल > हर जगह करा लेते हैं बेइज्जती! पाकिस्तानी कारोबारी ने एयर होस्टेस को दी रेप की धमकी; फिर ये हुआ
विश्व न्यूज पड़ताल

हर जगह करा लेते हैं बेइज्जती! पाकिस्तानी कारोबारी ने एयर होस्टेस को दी रेप की धमकी; फिर ये हुआ

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:56 AM
praveen
Published: 07/08/2025
Share
SHARE

Pakistan Businessman Jail: पाकिस्तान के लोगों को मौका मिले और वो अपनी बेइज्जती ना करवाएं, ऐसा संभव ही नहीं है। हवाई जहाज के अंदर एक चौंकाने वाली घटना घटी थी जिसमें एक पाकिस्तानी ने आतंक मचा दिया था। पाकिस्तानी मूल के कारोबारी सलमान इफ्तिखार ने एयर होस्टेस को जान से मारने की धमकी देते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी। अब इस मामले में कारोबारी को 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। द न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार , यह घटना फरवरी 2023 में लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से लाहौर, पाकिस्तान के लिए उड़ान के दौरान हुई थी।

Contents
  • इफ्तिखार ने क्या-क्या कहा?
  • भड़क गया इफ्तिखार
  • लड़खड़ा रहा था इफ्तिखार
  • इफ्तिखार ने फ्लाइट अटेंडेंट से की हाथापाई
  • पाकिस्तान में इफ्तिखार का साथ क्या हुआ?

इफ्तिखार ने क्या-क्या कहा?

हावाई जहाज में ट्रैवल करते समय इफ्तिखार ने क्रू सदस्य एंजी वॉल्श को धमकी दी थी कि उन्हें उनके होटल के कमरे से घसीटकर ले जाया जाएगा, उनके साथ सामूहिक रेप किया जाएगा फिर आग लगा दी जाएगी। इसी दौरान एक अन्य यात्री ने इफ्तिखार के बयान को रिकॉर्ड कर लिया। इफ्तिखार ने वॉल्श पर बार-बार अभद्र टिप्पणी की और अपमानजनक शब्द कहे थे।

भड़क गया इफ्तिखार

मामले को लेकर जिस तरह की जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यह घटना आठ घंटे की उड़ान में खाना परोसने के दौरान हुई थी। 37 साल का सलमान इफ्तिखार उड़ान के दौरान बार में शैंपेन पी रहा थे, तभी उन्होंने काउंटर पर हाथ बढ़ाकर बर्फ उठाई। नशे में होने के कारण, विमान चालक दल ने उनसे पूछताछ की और उन्हें अपनी सीट पर वापस जाने को कहा। इसके बाद इफ्तिखार भड़क गया और चिल्लाना शुरू कर दिया।

लड़खड़ा रहा था इफ्तिखार

हंगामे के बीच फ्लाइट डेक को सूचित किया गया और इफ्तिखार से बार-बार शांत रहने को कहा गया। एयरलाइन के कर्मचारियों ने बताया कि इफ्तिखार लड़खड़ा रहा था, आक्रामक हो रहा था और अपनी पहचान का बखान कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी ने फूड बार में मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट से बात करके बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इफ्तिखार ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया और कहा कि वह उनसे बात ना करे।

इफ्तिखार ने फ्लाइट अटेंडेंट से की हाथापाई

बात यहीं पर नहीं थमी इसके बाद तो इफ्तिखार इतना आक्रामक हो गया कि उसने पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट टॉमी मर्चेंट से हाथापाई की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब इफ्तिखार ने क्रू को धमकाया और होटल का नाम और उन कमरों के सही नंबर बता दिए जहां वो ठहरे थे। उसने एक फ्लाइट अटेंडेंट को पकड़ लिया, और उसे “एक सफेद वेल्श महिला” कहकर पुकारा साथ ही रेप करने की धमकी दी। उसने कहा, ”तुम्हारे होटल को उड़ा दिया जाएगा, गायब हो जाएगी। तुम्हें तुम्हारे कमरे से बाल पकड़कर घसीटा जाएगा, तुम्हारे साथ रेप किया जाएगा और फिर आग लगा दी जाएगी।”

पाकिस्तान में इफ्तिखार का साथ क्या हुआ?

हद तो तब हो गई जब इफ्तिखार को पाकिस्तान में गिरफ्तार नहीं किया गया और उसे विमान से उतरने दिया गया। घटना के एक साल से भी ज्यादा समय के बाद, 16 मार्च, 2024 को, इंग्लैंड में उसे गिरफ्तार किया गया।  इफ्तिखार ने एयर होस्टेस को जान से मारने की धमकी देने और नस्लीय उत्पीड़न करने की बात स्वीकार की है। इस पूरी घटना से अटेंडेंट को गहरा सदमा पहुंचा, जिससे उबरने के लिए उसे 14 महीने की छुट्टी लेनी पड़ी थी।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन.
जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कैश कांड में एक्शन को किया था चैलेंज
CBSE law syllabus: स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे तीन तलाक और धारा 377 जैसे अहम विषय
सूचना-प्रसार की दिशा में छत्तीसगढ़ बना रोल मॉडल: छत्तीसगढ़ संवाद व जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली ने महाराष्ट्र के अधिकारियों को किया प्रभावित.
Accident : पिकअप वैन के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, 30 अन्‍य घायल; पीएम मोदी ने जताया दुख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Gold Silver Rate Today 13 Jan: मकर संक्रांति से पहले सोने की कीमतों में उछाल, चांदी 3 लाख के करीब; देखे आज का ताजा रेट

Vishva News
Vishva News
13/01/2026
शारदीय नवरात्रि 2025: छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर, जो शक्ति पर्व में ही रहता है बंद
150 करोड़ का जमीन घोटाला: रसूखदारों और अफसरों की मिलीभगत से चरागाह की जमीन को बनाया करोड़ों का सौदा
जिस राफेल ने पाकिस्तान को दिखाया था भारत का दम, अब उसी में सवार हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सक्ती सीएचसी में सनसनी: जनरल वार्ड में युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर मचा हड़कंप
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?