By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: सीएम साय से बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में बुनकरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे हैं विशेष प्रयास …
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > सीएम साय से बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में बुनकरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे हैं विशेष प्रयास …
जिला तैतीस (C.G.)

सीएम साय से बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में बुनकरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे हैं विशेष प्रयास …

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 07/08/2025
Share
SHARE

रायपुर- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की है. सीएम साय ने सभी प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने बुनकर समाज की सराहना करते हुए कहा कि हथकरघा कला हमारी समृद्ध विरासत है, जो प्रदेश को एक विशिष्ट पहचान दिलाती है और हमारी सांस्कृतिक अस्मिता को सशक्त बनाती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बुनकर समाज अपने श्रम, कौशल और रचनात्मकता के माध्यम से राज्य का गौरव बढ़ा रहा है. सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार बुनकरों की समृद्धि, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है. कच्चा माल सुलभ कराने से लेकर लागत कम करने और विपणन की बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने तक, हर मोर्चे पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बुनकरों की आत्मनिर्भरता ही उनकी रचनात्मक उड़ान को नई ऊँचाई दे सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय हमारे पारंपरिक उत्पादों और हुनर को प्रोत्साहन देने का है. हथकरघा उद्योग केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है, जिसे बुनकर समाज आज भी सहेजे हुए है.

इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बुनकरों द्वारा निर्मित करघा (कपड़ा बुनने की पारंपरिक मशीन) की प्रतिकृति भेंट की. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी यह भेंट न केवल आपके सम्मान और भावनाओं का प्रतीक है, बल्कि सृजन, परंपरा और हमारे प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों का भी प्रतीक है.

मुख्यमंत्री साय ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार बुनकर समाज के हर संभव सहयोग के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि आने वाला समय बुनकरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण का होगा. इस अवसर पर बुनकर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, धनेश देवांगन, गजेंद्र देवांगन सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG News : सिर पर सूपा रख छठ घाट पहुंचे CM साय, पत्नी कौशल्या संग सूर्य देव को अर्पित किया अर्घ्य
CG Weather Update : दिन का पारा चढ़ा, रात में ठंडक बरकरार… तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज
60th DGP-IG Conference : रायपुर हाईअलर्ट पर, 30 नवंबर तक चलेंगे अहम सुरक्षा संवाद
CG News: डोंगरगढ़-खैरागढ़ वन क्षेत्र में तेंदुए की मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
CG: गले में रस्सी फंसाकर कलेक्टर के पास पहुंची महिला, मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा: आबकारी उपनिरीक्षक 50 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Vishva News
Vishva News
30/08/2025
‘हमारी किडनी ले लो’, प्रेमानंद महाराज को ऑफर देकर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, उड़ी खिल्ली तो दुनिया को बताया ‘अजीब’
CG में दिल दहला देने वाली घटना, मां-बेटी का शव तालाब में मिला
दुर्गा पंडाल में दुखद घटना, पंडा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
रायपुर : रात 12 बजे के बाद नहीं खुलेंगे होटल-ढाबे, क्लब और रेस्टोरेंट, प्रशासन ने जारी किया नोटिस
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?