By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: 157 शोज में काम करने के बाद एक्टिंग से भंग हुआ मोह, अभिनय छोड़ संन्यासी बनी एक्ट्रेस, भिक्षा मांगकर भरती है पेट
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > Uncategorized > 157 शोज में काम करने के बाद एक्टिंग से भंग हुआ मोह, अभिनय छोड़ संन्यासी बनी एक्ट्रेस, भिक्षा मांगकर भरती है पेट
Uncategorized

157 शोज में काम करने के बाद एक्टिंग से भंग हुआ मोह, अभिनय छोड़ संन्यासी बनी एक्ट्रेस, भिक्षा मांगकर भरती है पेट

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 12/08/2025
Share
SHARE

एक्टिंग की दुनिया में कदम जमाना बेहद मुश्किल काम है और इसके कई उदाहरण इंडस्ट्री में मौजूद हैं। कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने कड़े संघर्ष के बाद मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई। इतने स्ट्रगल के बाद पहचान हासिल करने के बाद जहां कुछ कलाकार इसे खोने से डरते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो सब कुछ छोड़-छाड़कर धर्म की राह पर आगे बढ़ गए। टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार भी इन्हीं कलाकारों में से एक हैं। नुपुर अलंकार टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं और अपने करियर में उन्होंने करीब 157 टीवी शोज में काम किया। कभी छोटे तो कभी बड़े रोल निभाए। लेकिन, अब उनका एक्टिंग की दुनिया से मोह भंग हो चुका है और वह आध्यात्म की राह पर निकल चुकी हैं।

Contents
  • एक्टिंग छोड़ पकड़ ली आध्यात्म की राह
  • जिंदगी में ड्रामा के लिए नहीं जगह- नुपुर अलंकार
  • मां के निधन के बाद लिया फैसला
  • जमीन पर सोती और एक समय खाना खाती हैं नुपुर अलंकार

एक्टिंग छोड़ पकड़ ली आध्यात्म की राह

नुपुर अलंकार ने 2022 में अचानक ही एक्टिंग छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ ली थी और अब पूरी तरह से छोटे पर्दे और लाइमलाइट से दूर हो चुकी हैं. उन्होंने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में संन्यासी जीवन अपनाया था। उन्होंने ई-टाइम्स के साथ बातचीत में अभिनय की दुनिया छोड़कर संन्यास की राह अपनाने को लेकर बात की थी और अपने फैसले की वजह भी बताई थी।

जिंदगी में ड्रामा के लिए नहीं जगह- नुपुर अलंकार

इस दौरान नुपुर अलंकार ने कहा था- ‘मेरा झुकाव हमेशा से ही आध्यात्म की ओर रहा है और मैं अध्यात्म का अनुसरण करती रही हूं, इसलिए यह समय की बात थी कि मैं स्वयं को पूरी तरह से इसके प्रति समर्पित कर दूं।’ यही नहीं, नुपुर का ये भी कहना था कि वह एक्टिंग को जरा भी मिस नहीं करतीं और अब उनकी जिंदगी में ड्रामा के लिए भी बिलकुल जगह नहीं है। इसी के साथ नुपुर ने एंटरटेनमेंट की दुनिया को झूठा और दिखावे वाला बताया था।

मां के निधन के बाद लिया फैसला

उन्होंने बातचीत के दौरान कहा था, “मैं उन दिखावे और झूठ से तंग आ चुकी हूं जिनका हम पर्दे पर और पर्दे के बाहर सहारा लेते हैं। मेरी मां के निधन के बाद मुझे समझ आया कि अब मुझे कुछ भी खोने का डर नहीं है। मैं तमाम उम्मीदों और कर्तव्यों से खुद को आजाद महसूस करने लगी थी। सच कहूं तो संन्यास लेने में मुझे देरी हुई, क्योंकि मेरे बहनोई कौशल अग्रवाल तब अफगानिस्तान में फंस गए थे, जब तालिबान ने देश पर कब्जा कर लिया था।”

जमीन पर सोती और एक समय खाना खाती हैं नुपुर अलंकार

एक्टिंग से दूर होने के बाद अब नुपुर अलंकार पूरी तरह से संन्यासिन का जीवन जी रही हैं। वह भिक्षा मांगकर अपना पेट भरती हैं और दीन-दुनिया से दूर प्रभु की शरण में रहती हैं। नुपुर के अनुसार, एक समय था जब वह शोबिज की दुनिया का हिस्सा थीं तो उन्हें पॉपुलैरिटी और सक्सेस की फिक्र होती थी, लेकिन अब वह शांति महसूस करती हैं। वह जमीन पर सोती हैं और एक ही समय खाना खाती हैं। वहीं उनके फैसले का सम्मान करते हुए उनके पति अलंकार श्रीवस्ताव ने भी उन्हें शादी के बंधन से मुक्त कर दिया था।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Aaj Ka Rashifal 5 August 2025: पुत्रदा एकादशी के दिन 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु भगवान की कृपा, जानें क्या कहते हैं सभी 12 राशियों के सितारे
NCRB Report: छत्तीसगढ़ में बढ़ती आकस्मिक मौतें और खुदकुशी, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौकाने वाले आंकड़े आए सामने
‘कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं’, फैसल ने भाई आमिर खान पर लगाए थे आरोप, अब परिवार ने जारी किया बयान, की ये अपील
Shilpa Shetty News : 60 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, पति संग एक्ट्रेस के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: सोमवार के दिन भोलेनाथ की कृपा से सुधरेगी इन 4 राशियों की जिंदगी, धन और सुख की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Petrol Diesel Price Update 19 Dec: जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव

Vishva News
Vishva News
19/12/2025
स्वच्छता की मिसाल पर दाग! इंदौर में जहरीले पानी से हड़कंप, 7 की जान गई, 100 अस्पताल में भर्ती
CG: यादगार बना 79वां स्वतंत्रता दिवस, पहली बार छत्तीसगढ़ के मस्जिदों-दरगाओं और मदरसों में फहराया तिरंगा….
CG Weather Alert: शीत लहर के साथ अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में पारा गिरने की संभावना
21 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत, कहा- नक्सलवाद नक्सलवाद जल्द खत्म होगा
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?