By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Kishtwar Cloudburst Update: अब तक 65 शव बरामद, बड़ी संख्या में नदी में बह गए लोग
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Kishtwar Cloudburst Update: अब तक 65 शव बरामद, बड़ी संख्या में नदी में बह गए लोग
देश - विदेश

Kishtwar Cloudburst Update: अब तक 65 शव बरामद, बड़ी संख्या में नदी में बह गए लोग

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:54 AM
praveen
Published: 15/08/2025
Share
SHARE

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती में शुक्रवार (14 अगस्त) को आई आपदा के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 65 शव बरामद किए गए हैं. 107 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग नदी में बह गए हैं, उनकी तलाश में दिक्कतें आ रही हैं.

Contents
  • जांच कराएंगे- उमर अब्दुल्ला
  • रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि किश्तवाड़ में 500 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में हैं. कुछ अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि 1000 लोग मलबे में दबे हों. ये गम का मौका है.

पीएम मोदी ने उमर अब्दुल्ला से की बात

किश्तवाड़ में आई इस आपदा के बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार (15 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया. पीएम ने जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई.

इस हादसे की वजह से घाटी में स्वतंत्रता दिवस का समारोह भी फीका रहा. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में झंडा फहराया.  उन्होंने इस मौके पर संबोधन में कहा कि किश्तवाड़ में कल हुई घटना में लोग मारे गए, 100 से जायदा घायल हुए और लापता लोगों के बारे में साफ कोई आंकड़ा नहीं मिला है.

जांच कराएंगे- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”घटना की जांच होगी और क्या लापरवाही हुई? मौसम के बारे में पहले से पता था, लेकिन फिर भी घटना हुई. हमको इस सवाल का जवाब देना होगा.”

सीएम ने एक्स पर लिखा, ”मैं आज किश्तवाड़ के लिए रवाना हो जाऊंगा और कल सुबह-सुबह बादल फटने की त्रासदी वाले स्थान पर जाकर नुकसान का जायजा लूंगा. यहां मैं बचाव अभियान की समीक्षा करूंगा और यह आकलन करूंगा कि आगे और किस तरह की मदद की जरूरत है.”

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वहीं मंत्री जावेद डार ने कहा कि 65 शव बरामद किए गए हैं. कई अभी भी लापता हैं. लापता लोगों की वास्तविक संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “बचाव दल कल रात से ही घटनास्थल पर काम कर रहे हैं.”

रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी के जवान जुटे हैं.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

ईरान में 1979 क्रांति के शहीदों की कब्रगाह को बनाया पार्किंग स्थल, मृतकों के सीने पर दौड़ेंगे वाहन
Swiggy Zomato Gig Workers Strike: न्यू ईयर की खुशी में अड़चन! गिग वर्कर्स की हड़ताल से रुक सकती है फटाफट डिलिवरी, जानें 10 अहम मांगें
PM मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं के लिए खास तोहफ़ा, बच्चों को भी होगा लाभ
संसद में बड़ा ऐलान: सरकार ने बताई जनगणना शुरू होने की तारीख, जानें आपके यहां कब पहुंचेगी टीम
Cheapest MBBS in Abroad: MBBS करने के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प, जानें कहां है सबसे सस्ता कोर्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG NHM Workers Strike : NHM कर्मचारियों की हड़ताल को झारखंड चिकित्साकर्मी संघ का समर्थन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा पत्र

Vishva News
Vishva News
16/09/2025
Shocking incident: शौच के लिए जा रहे मासूम को जबरन पिलाई बीयर, विरोध करने पर की पिटाई
मां Sunanda Shetty की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; Shilpa Shetty भागती हुई पहुंचीं अस्पताल
CG में सितंबर से बिजली बिल में बड़ा बदलाव, 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, ज्यादा इस्तेमाल पर ज्यादा देना पड़ेगा बिल
अंबूजा कोयला खदान जनसुनवाई निरस्त करने की मांग पर रायगढ़ में सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?