By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: देशभर में लागू हुआ FASTag Annual Pass, पहले दिन इतने लोगों ने खरीदा ₹3000 वाला पास
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > देशभर में लागू हुआ FASTag Annual Pass, पहले दिन इतने लोगों ने खरीदा ₹3000 वाला पास
देश - विदेश

देशभर में लागू हुआ FASTag Annual Pass, पहले दिन इतने लोगों ने खरीदा ₹3000 वाला पास

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:54 AM
praveen
Published: 16/08/2025
Share
SHARE

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शुक्रवार, 15 अगस्त से पूरे देश में ‘फास्टैग एनुअल पास’ लागू कर दिया है। एक सरकारी बयान में ये जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि एनुअल पास को पहले ही दिन नेशनल हाईवे यूजर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसमें कहा गया है, ‘‘कार्यान्वयन के पहले दिन शाम 4:30 बजे तक, लगभग 1.2 लाख यूजर्स ने फास्टैग एनुअल पास खरीदा और एक्टिव किया। 15 अगस्त को देशभर के टोल प्लाजा पर फास्टैग एनुअल पास से लगभग 1.24 लाख ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं।’’

Contents
  • 3000 रुपये में 1 साल की वैलिडिटी के साथ एक्टिव होगा एनुअल पास
  • सिर्फ नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए होगा लागू
  • देशभर में 8 करोड़ से ज्यादा फास्टैग यूजर्स

3000 रुपये में 1 साल की वैलिडिटी के साथ एक्टिव होगा एनुअल पास

सरकारी बयान में कहा गया है कि नेशनल हाईवे यूजर्स को एक सहज और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए, फास्टैग एनुअल पास 3000 रुपये की एकमुश्त राशि में एक साल की वैलिडिटी या अधिकतम 200 टोल प्लाजा क्रॉस करने तक वैलिड रहेगा। ये एनुअल पास सिर्फ नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर ही वैलिड होगा। स्टेट हाईवे या एक्सप्रेसवे पर ये लागू नहीं होगा। फास्टैग एनुअल पास को बार-बार रीचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और 3000 रुपये की फीस पूरे साल भर चलेगी, जब तक कि इससे 200 टोल पार न कर लिए जाएं।

सिर्फ नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए होगा लागू

एनुअल पास वैलिड फास्टैग वाले सभी नॉन-कमर्शियल गाड़ियों जैसे- कार, जीप और वैन के लिए लागू है। एनुअल पास को एक्टिव करने के लिए अलग से एक लिंक राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध है। ये लिंक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। फास्टैग एनुअल पास राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से 3000 रुपये की एकमुश्त फीस पेमेंट करने के दो घंटे के अंदर एक्टिव हो जाता है।

देशभर में 8 करोड़ से ज्यादा फास्टैग यूजर्स

बयान में कहा गया है कि लगभग 98 प्रतिशत की पहुंच दर और आठ करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ, फास्टैग ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम में क्रांति ला दी है। बयान में कहा गया है कि एनुअल पास सुविधा की शुरुआत से न केवल फास्टैग यूजर्स के अनुभव में सुधार होगा, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा ज्यादा किफायती और निर्बाध हो जाएगी।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

China Flying Cars Trial Production: चीन की क्रांतिकारी छलांग, उड़ने वाली कारों का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू, हजारों ऑर्डर मिले
AI Malware: फोन हुआ अचानक स्लो? खतरे की घंटी! AI मालवेयर कर सकता है आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक
TV TRP list: टीआरपी चार्ट पर स्मृति ईरानी का दबदबा, ‘अनुपमा’ की लोकप्रियता भी कायम…
Train Accident in Mexico: बड़ा रेल हादसा, चारों ओर चीख-पुकार; 13 लोगों की गई जान, 98 घायल
Independence Day 2025: लाल किले से पाकिस्तान को सीधी ललकार… दुश्मन की न्यूक्लियर धमकियों के बीच पीएम मोदी ने भरी हुंकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG: गौमांस बेच रहे दो लोग गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने की थी शिकायत

praveen
praveen
17/08/2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय – छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार..
IND vs PAK: हारिस रऊफ और साहिबजादा की शर्मनाक हरकत पर BCCI ने ICC से की शिकायत
जब Superstar की वेडिंग में हुआ बवाल… पैपराजी की पिटाई के बाद परिवार को किया गया बायकॉट, Amitabh Bachchan ने सुलटाया था मामला
छात्रा की मौत से हड़कंप: कन्या आवासीय विद्यालय में फांसी पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?