By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: YouTuber एल्विश यादव के घर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक से आए थे बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > YouTuber एल्विश यादव के घर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक से आए थे बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस
देश - विदेश

YouTuber एल्विश यादव के घर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक से आए थे बदमाश, CCTV खंगाल रही पुलिस

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:54 AM
praveen
Published: 17/08/2025
Share
SHARE

गुरुग्राम- मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की है. बदमाशों ने ये फायरिंग एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर की. घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है. अभी तक की जांच में पता चला है कि यूट्यूबर के घर पर करीब 12 राउंड की फायरिंग की गई है. घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है. जिस समय एल्विश के घर पर फायरिंग हुई उस दौरान एल्विश घर पर नहीं थे. फायरिंग के दौरान उनके घर पर उनका केयर टेकर और उनके परिवार के कुछ सदस्य थे. इस घटना को लेकर एल्विश यादव या उनके परिवार की तरफ से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है.

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है. जांच में पता चला है कि तीन बदमाश बाइक से आए थे, इनमें से दो बदमाशों ने एल्विश के घर पर फायरिंग की, और मौके से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार एल्विश यादव के घर के ग्राउंड और पहले फ्लोर पर फायरिंग की गई है. एल्विश यादव इस सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर रहते हैं.

एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि पुलिस  इस घटना की जांच कर रहे हैं. घटना के समय हमारा परिवार घर के अंदर ही था. हमे लग रहा है कि आरोपियों ने 25 से 30 राउंड की फायरिंग की है. सीसीटीवी फुटेज में हमें तीन बदमाश दिख रहे हैं. उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर पहले फायरिंग की है और बाद में मौके से फरार हो गए.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में एल्विश यादव से शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कानूनी रूप से पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस की टीम ने क्राइम सीन से कई सबूत भी जुटाए हैं. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. परिवार के अनुसार एल्विश यादव को अभी तक कोई धमकी नहीं मिली है.

हिमांशु भाऊ गिरोह ने ली जिम्मेदारी

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है. इसे लेकर गिरोह के सदस्यों की तरफ से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया गया है. इस पोस्ट में लिखा है, जय भोले की, हां भाई राम राम सारे भाइयां न. आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली हैं.वो नीरज फरीदपुर और भाऊ रैतोलिया ने चलाई है.इसको आज हमने अपना परिचय दिया है.बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन करके. और ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं, सबको वार्निंग है कि जो भी सट्टे का प्रमोशन करता मिला.उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है.तो जो भी सट्टे वाले हैं, तैयार रहो.

आपको बात दें कि एल्विश यादव के घर पर फायरिंग से पहले उनके दोस्त राहुल फाजिलपुरिया पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. हालांकि,गनीमत ये रही कि उस दौरान राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए थे. मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया ने अपने ऊपर फायरिंग की घटना के बाद पहली बार चुप्‍पी तोड़ी थी. सुनील सरदानिया के हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद सिंगर राहुल फाजिलपुरिया यानी राहुल यादव ने खुद मीडिया के सामने आए थे.

उन्‍होंने कहा था कि जिन्होंने वो पोस्ट की, उनकी जांच का काम गुरुग्राम पुलिस का है. उन्‍होंने कहा था कि दीपक नांदल के साथ मैंने काम किया है, लेकिन 5 करोड़ रुपए की बात बिलकुल झूठी है. दीपक नांदल से मेरा पैसे का कोई लेना देना नहीं है. पिछले 3 साल से दीपक नांदल के साथ मेरा कोई संपर्क नहीं है. पुलिस जांच करे ही असल में धमकी दीपक ने दी या उसके नाम का किसी और ने इस्तेमाल किया था.

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Donald Trump Malaysia Visit: मलेशिया में ट्रंप का डांस वीडियो वायरल, पुतिन से रिश्तों को लेकर कहा- “मैं समय बर्बाद नहीं करूंगा, मगर उनसे मेरे अच्छे संबंध”
Diwali Train Ticket Transfer Rules: दिवाली ट्रेवल अलर्ट… क्या माता-पिता के कन्फर्म टिकट पर बेटा या बेटी कर सकते हैं सफर? जानिए रेलवे का नियम
भूकंप से हाहाकार : पड़ोसी देश में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, अस्पतालों में घायलों की भीड़
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 19 दिसंबर को जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Operation Sindoor : आतंकी ठिकानों को ऐसे किया तबाह, सेना ने दिखाईं ऑपरेशन सिंदूर की अनदेखी झलकियां; VIDEO
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG Road Accident: पुल पर खड़ा युवक हादसे का शिकार, सीमेंट लोड ट्रक ने कुचला

Vishva News
Vishva News
05/10/2025
CG हादसा: तेज रफ्तार टैंकर मकान में घुसा, 60 वर्षीय वृद्धा बाल-बाल बचीं
CG NEWS: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, कार गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा
स्कूल में शिक्षकों का संकट: सड़कों पर उतरे छात्र-पालक, ‘टीचर चाहिए’ के नारों से गूंजा इलाका
CG NEWS: 92 नक्सलियों को ढेर करने वाले जांबाज अफसर को शौर्य चक्र से राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?