भोपाल में Sunil Shetty’s का वीडियो वायरल
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही में भोपाल पहुंचे थे, जहां एक कार्यक्रम के दौरान उनका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक मिमिक्री आर्टिस्ट उनके डायलॉग्स की नकल कर रहा था, जो एक्टर को पसंद नहीं आई और वह स्टेज पर ही भड़क गए।
आर्टिस्ट पर Sunil Shetty’s का गुस्सा
वीडियो में सुनील कहते नजर आए—
“इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो मर्द की तरह बोलता है, बच्चे की तरह नहीं। खराब नकल नहीं करनी चाहिए।”
इसके बाद आर्टिस्ट ने उनसे माफी मांगी, लेकिन एक्टर ने उसे डांटना जारी रखा।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मिला विरोध
वीडियो वायरल होते ही फैन्स ने सुनील शेट्टी को घमंडी करार दिया।
-
एक यूजर ने लिखा—“स्टेज पर छोटे कलाकार को सरेआम बेइज्जत करना ठीक नहीं।”
-
दूसरे ने लिखा—“ज्यादा घमंड मत करो, मिट्टी में ही मिलना है।”
-
एक ने कहा—“आज से जो भी रिस्पेक्ट थी, खत्म।”
यूजर्स ने दिए ताने
कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि सुनील शेट्टी ने करियर में “सोलो हिट” नहीं दी और अब दूसरों को नीचा दिखा रहे हैं। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि उन्हें आर्टिस्ट को एकांत में समझाना चाहिए था, न कि पूरे मंच पर बेइज्जत करना चाहिए था।
Read Also: Viral: मेरठ में टोल कर्मियों ने सेना के जवान को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

