बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है. माओवादियों ने जिलापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर ही एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. हालांकि मौके पर नक्सलियों द्वारा कोई पर्चा नहीं छोड़ा गया है. मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
NHM हड़ताल पर बड़ा फैसला: काम पर नहीं लौटे कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेश कोरसा (27 वर्ष), पिता लछु कोरसा, निवासी ग्राम मनकेली के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.
CG News: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, भारी हथियार और विस्फोटक बरामद
वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फिलहाल इसे अज्ञात लोगों द्वारा की गई हत्या माना जा रहा है. मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

