By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए किया आवेदन, 1993 में बने थे पहली बार विधायक
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए किया आवेदन, 1993 में बने थे पहली बार विधायक
देश - विदेश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में पेंशन के लिए किया आवेदन, 1993 में बने थे पहली बार विधायक

Vishva News
Last updated: 30/08/2025 12:30 PM
Vishva News
Published: 30/08/2025
Share
SHARE

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा से पेंशन के लिए आवेदन किया है। 1993 में वह कांग्रेस के टिकट पर किशनगढ़ से विधायक बने थे। नियम के अनुसार 74 साल के धनखड़ को करीब 42 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। दरअसल राजस्थान में नेताओं के लिए दोहरी-तिहरी पेंशन व्यवस्था लागू है, जिसके तहत सांसद और विधायक पेंशन ले सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति सांसद और विधायक, दोनों पदों पर रहा है तो वह दोनों पदों की पेंशन ले सकता है। हालांकि, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने अब तक धनखड़ के आवेदन की पुष्टि नहीं की है।

Contents
  • उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद योग करके बिता रहे समय
  • नौ सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव

Chhattisgarh : सभी कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक ले सकेंगे प्रवेश

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हलावा देते हुए अचानक अपना पद छोड़ा था और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा था। उनके इस्तीफे के बाद विपक्ष ने जमकर बवाल किया था। अब नए उपराष्ट्रपति की रेस में महाराष्ट्र के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन सबसे आगे हैं।

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद योग करके बिता रहे समय

पिछले महीने उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ अपने परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं और टेबल टेनिस खेल रहे हैं। अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले धनखड़ जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे, तब उन्होंने शौकिया टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था। धनखड़ की दिनचर्या से वाकिफ लोगों ने बताया कि वह नियमित रूप से योग अभ्यास करते हैं और उपराष्ट्रपति एनक्लेव में अपने शुभचिंतकों व स्टाफ सदस्यों के साथ टेबल टेनिस खेलते हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति की दिनचर्या से अवगत एक व्यक्ति ने बताया, “यहां तक ​​कि यात्रा से लौटने के बाद भी वह अपने स्टाफ सदस्यों के साथ टेबल टेनिस खेलते थे।”

Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत, शिक्षादूत की अपहरण के बाद हत्या

नौ सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव

धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए नौ सितंबर को चुनाव होने हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को उनके खिलाफ मैदान में उतारा है। उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 को समाप्त होना था।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

जब Superstar की वेडिंग में हुआ बवाल… पैपराजी की पिटाई के बाद परिवार को किया गया बायकॉट, Amitabh Bachchan ने सुलटाया था मामला
परिणीति चोपड़ा को मिला Priyanka-Nick का स्पेशल गिफ्ट, न्यूबॉर्न नीर के लिए भेजे प्यारे तोहफे, आपने देखा क्या?
SCO Summit 2025: शहबाज के सामने PM मोदी का सख्त संदेश– आतंकवाद पर चाहिए साफ नीति, नहीं चलेगा दोहरा रवैया
ISRO का ऐतिहासिक कमर्शियल मिशन: 24 दिसंबर को LVM3-M6 से लॉन्च होगा ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह
IND vs PAK: हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ढेर, भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को हराया, मैच के बाद दोनों टीमों ने नहीं मिलाया हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
महिला विशेष

Preeti Rajak Success Story: एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट प्रीति रजक बनीं सेना की पहली महिला सूबेदार, जानें उनकी प्रेरणादायक यात्रा

Vishva News
Vishva News
27/10/2025
CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड बढ़ी, अब 15 सितंबर तक रहेंगे जेल में
‘No Work, No Pay’ – स्वास्थ्य मंत्री ने दी NHM कर्मचारियों को सख्त चेतावनी
Raipur Crime News: टाटीबंध में खड़ी ब्लैक थार से मिली सड़ी-गली अर्धनग्न लाश, इलाके में मचा हड़कंप
CG Road Accident : कटघोरा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना, टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए युवकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?