By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे; मचा हड़कंप…
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे; मचा हड़कंप…
देश - विदेश

अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे; मचा हड़कंप…

Vishva News
Last updated: 02/09/2025 2:59 PM
Vishva News
Published: 02/09/2025
Share
SHARE

इंदौर: शहर के सबसे पुराने सरकारी अस्पताल एमवायएच में लापरवाही और अव्यवस्थाओं का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में चूहों ने दो अलग-अलग दिनों में दो नवजात शिशुओं के हाथ कुतर दिए। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की नींद उड़ गई है। वहीं अस्पताल की ओर से इसपर सफाई दी गई है। इसके साथ ही दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। बता दें कि यह घटना रविवार रात की है।

Contents
  • दो नवजातों को कुतरा
  • जांच के आदेश

CG में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! कलेक्टर ऑफिस में निकली भर्ती, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी

दो नवजातों को कुतरा

दरअसल, दोनों नवजात बच्चे कुछ दिन पहले ही जन्म के तुरंत बाद एनआईसीयू में भर्ती किए गए थे। इसी दौरान यह घटना सामने आई। अस्पताल में भर्ती दो बच्चों को चूहों ने काट लिया है। हालांकि दोनों बच्चों की हालत ठीक है, उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक वार्डों में चूहे हो गए हैं और एनआईसीयू में तो कई दिनों से एक बड़ा चूहा सक्रिय है। रविवार को जब पहला मामला सामने आया था, तब डॉक्टर को लगा के बच्चे को कोई इन्फेक्शन हुआ है। लेकिन सोमवार को जब फिर नवजात को चूहा काट गया। इसके बाद वार्ड में डॉक्टरों को चूहा भी दिखा, तो डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया।

CG News : छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का चुनाव 17 सितंबर को, अध्यक्ष समेत 7 पदों के लिए होगा मतदान

जांच के आदेश

वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों बच्चे ठीक हैं। चूहों ने उन्हें काटा था। ये अत्यंत संवेदनशील मामला है। चूहों द्वारा नवजात बच्चों के शरीर को कुतरने के मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है ताकि पता चल सके कि इसमें किन लोगों की लापरवाही और चूक रही है। अस्पताल में चूहों की आवाजाही रोकने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। एमवायएच के कर्मचारियों को ताकीद की गई है कि वे अस्पताल में पूरे 24 घंटे निगरानी बनाए रखें ताकि आइंदा ऐसी घटना न हो। उन्होंने बताया कि एमवायएच की खिड़कियों पर लोहे की मजबूत जालियां लगवाई जा रही हैं और मरीजों के तीमारदारों से कहा गया है कि वे बाहर से खाने-पीने का सामान लेकर अस्पताल के वॉर्ड में न आएं क्योंकि ये चीजें चूहों को आकर्षित करती हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Petrol Diesel Price Today: घर से निकलने से पहले चेक करें 7 जनवरी के पेट्रोल-डीजल रेट्स, क्या बढ़े या घटे दाम?
ओपन माइक प्रतियोगिता के विजेता बने  साक्षी,  सुयश और  आदित्य.अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूनिसेफ, एनएसएस और यंग इंडिया का कलिंगा विश्वविद्यालय में संयुक्त आयोजन.
RBI ने घटाया रेपो रेट: होम लोन और EMI अब होंगे सस्ते, आम जनता को मिलेगा बड़ा लाभ
नई GST का बड़ा तोहफा: डिशवॉशर, सिलाई मशीन और बर्तन सब सस्ते, हाउसवाइव्स की दिवाली हुई शानदार
Goa Nightclub Fire: फरार मालिक सौरभ-गौरव लूथरा आज भारत लाए जाएंगे, बैंकाक से डिपोर्टेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
महिला विशेष

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: Udyam Sakhi Portal से मिलेगी खुद का बिज़नेस शुरू करने की राह

Vishva News
Vishva News
27/08/2025
Chhattisgarh Rajyotsava 2025: राज्य स्थापना दिवस पर हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव, जानें मुख्य अतिथियों के नाम
Weather News CG : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज होगी बारिश, बदलेंगे मौसम के तेवर
CG Board Exam 2026: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, बहुविकल्पी सवालों की संख्या में होगी वृद्धि
SIR in CG : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लगभग 86% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?