By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
देश - विदेश

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Vishva News
Last updated: 02/09/2025 5:51 PM
Vishva News
Published: 02/09/2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगों से जुड़ी साजिश के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इनके साथ ही मोहम्मद सलीम खान, शिफा उर रहमान, अतहर खान, मीरान हैदर, अब्दुल खालिद सैफी और गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिकाएं भी कोर्ट ने खारिज कर दी हैं.

अभियोजन की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी थी कि यह दुनिया में भारत को बदनाम करने की साजिश थी. ऐसे में सिर्फ इस आधार पर जमानत देना ठीक नहीं होगा कि आरोपी लंबे समय से कैद में हैं.

गर्व का पल: भारत की पहली स्वदेशी चिप लॉन्च, टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध करते हुए दलील दी कि यह सिर्फ और सिर्फ दंगों का मामला नहीं है बल्कि एक ऐसा मामला है जहां दंगों की साजिश पहले से ही एक भयावह मकसद और सोचे-समझे षडयंत्र के साथ बनाई गई थी.

इससे पहले, शरजील इमाम के वकील ने दलील दी कि दंगे की जगह, समय से उसका कोई लेना-देना नहीं है. उसने उमर खालिद समेत अन्य आरोपियों से भी अपने जुड़ाव को खारिज किया. शरजील के वकील का तर्क था कि उसके भाषणों और व्हाट्सएप चैट में कभी भी अशांति फैलाने का आह्वान नहीं किया गया था.

बता दें कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे. उमर खालिद और शरजील इमाम समेत को मास्टरमाइंड बताते हुए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आईपीसी के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं. शरजील को 25 अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया गया था.

बैंक में सेंधमारी: SBI ब्रांच से 2 करोड़ के आभूषण और 8 लाख नकद की बड़ी चोरी

निचली अदालत ने शरजील इमाम, उमर खालिद और अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया था. इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर करके इन्होंने लंबे समय से जेल में कैद का हवाला देकर जमानत पर रिहा करने की गुहार लगाई थी.

पुलिस ने आरोप लगाया कि उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपियों के भाषणों ने सीएए-एनआरसी, बाबरी मस्जिद, तीन तलाक और कश्मीर को लेकर अपने भाषणों से डर फैलाया. ऐसे गंभीर मामलों में ‘जमानत नियम है और जेल अपवाद’ का सिद्धांत लागू नहीं होता.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

जोर-जोर से गाना गाना… सिर्फ शौक नहीं, दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद; जानें कैसे सुरों में छुपा है स्वास्थ्य का राज
किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों को मिली राहत, ED ने 312 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया
Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देखी गई राहत
Zubeen Garg Death: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से सदमे में युवक, शर्ट फाड़कर उफनती नदी में कूद गया…
बैटल ऑफ गलवान से पहले फिर लौटेगा सलमान का आइकॉनिक अवतार, 23 साल बाद थिएटर में दिखेगा फैंस का फेवरेट किरदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, दर्रीटोला से टाइगर हिल्स जा रही थी ट्रेन

Vishva News
Vishva News
31/01/2026
Petrol-Diesel Update: 18 जनवरी को बढ़े या घटे ईंधन के रेट, जानें नई कीमतें
भारत-जापान के 21 समझौते बनेगे विकास की नई ताकत, दुनिया में बढ़ेगा भारत का दबदबा
IPS रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला सब इंस्पेक्टर ने पेश किए आपत्तिजनक साक्ष्य
Hidma Supporters: इंडिया गेट प्रदर्शन में हिडमा समर्थकों पर FIR दर्ज, राष्ट्रीय एकता खतरे में डालने की धारा जोड़ी गई
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?