By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या के पास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका, अब तक केवल 3 भारतीय कर सके हैं ऐसा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या के पास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका, अब तक केवल 3 भारतीय कर सके हैं ऐसा
खेल

Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या के पास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका, अब तक केवल 3 भारतीय कर सके हैं ऐसा

Vishva News
Last updated: 03/09/2025 4:01 PM
Vishva News
Published: 03/09/2025
Share
SHARE

Asia Cup 2025: भारतीय टीम के खिलाड़ी 4 सितंबर को एशिया कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचेंगे। लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में टीम इंडिया काफी लंबे समय के बाद खेलते हुए नजर आएगी, जिसमें कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं। इसी में एक नाम स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का भी शामिल है, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी की भूमिका को अदा किया है। हार्दिक पांड्या के पास आगामी एशिया कप में बल्ले से एक बड़ा मुकाम हासिल करने का भी मौका रहेगा, जिसमें वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब का हिस्सा बन सकते हैं।

Contents
  • 5 छक्के लगाते ही हार्दिक टी20 इंटरनेशनल में पूरे कर लेंगे अपने 100 सिक्स
  • भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
  • टी20 एशिया कप में ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

China की ताकत का प्रदर्शन : परेड में दिखाई घातक DF-5C Nuclear Missile, पूरी दुनिया है रेंज में

5 छक्के लगाते ही हार्दिक टी20 इंटरनेशनल में पूरे कर लेंगे अपने 100 सिक्स

हार्दिक पांड्या का टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बल्ले से देखा जाए तो उन्होंने अब तक 114 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 90 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उसमें उन्होंने 27.87 के औसत से 1812 रन बनाए हैं। इस दौरान हार्दिक के बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं हार्दिक अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 135 चौके और 95 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या यदि एशिया कप 2025 में 5 छक्के और लगाने में कामयाब होते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 100 सिक्स पूरे करने वाले भारतीय टीम के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। टीम इंडिया की तरफ से अब तक रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ही ये कारनामा करने में कामयाब हो सके।

भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा – 205 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव – 146 छक्के
  • विराट कोहली – 124 छक्के
  • केएल राहुल – 99 छक्के
  • हार्दिक पांड्या – 95 छक्के

सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए कटऑफ डेट बढ़ाई गई

टी20 एशिया कप में ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में हम हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड देखे तो उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए 16.60 के औसत से जहां कुल 83 रन बनाए हैं, तो वहीं उनका गेंदबाजी में प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें 18.81 के औसत से 11 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में हार्दिक से आगामी एशिया कप में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Vaibhav Suryavanshi ने अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल, यूथ ODI में छक्कों की बरसात से हासिल की नंबर-1 की पोजीशन
Asia Cup 2025: भारतीय टीम का Net Run Rate देख आप भी रह जाएंगे दंग, 3 मैचों के बाद ऐसा है Points Table का हाल
ASIA CUP 2025: गिल, जायसवाल, संजू और अभिषेक चारों ओपनर्स में किसने बनाए ज्यादा T20I रन, एशिया कप में जगह बनाने की लगी होड़
IND vs PAK: हारिस रऊफ और साहिबजादा की शर्मनाक हरकत पर BCCI ने ICC से की शिकायत
Vaibhav Suryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया नया कीर्तिमान, बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

कोल लेवी घोटाला : ED ने छत्तीसगढ़ सरकार को लिखा पत्र, 10 वरिष्ठ IAS-IPS अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश

Vishva News
Vishva News
29/09/2025
Biker Dadi Mandakini Shah : 87 की उम्र में भी धमाल! बाइकर दादी मंडाकिनी शाह की अनोखी स्कूटी यात्रा
CG Paddy Scam : धान खरीदी केंद्र में 8 लाख का घोटाला, समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर FIR दर्ज
मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सली: पखांजुर में शादी के बंधन में बंधे, हिंसा छोड़ अपनाई नई जिंदगी
Bank Job Alert: 600 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरी डिटेल्स देखें
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?