By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला; जमशेदपुर साइबर अपराधियों पर शिकंजा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला; जमशेदपुर साइबर अपराधियों पर शिकंजा
देश - विदेश

अमेरिकी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला; जमशेदपुर साइबर अपराधियों पर शिकंजा

Vishva News
Last updated: 03/09/2025 5:30 PM
Vishva News
Published: 03/09/2025
Share
SHARE

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में बैठे साइबर अपराधियों ने अमेरिका के 12 नागरिकों को ठगी का शिकार बना लिया। पीड़ितों ने अमेरिकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला भारत के विदेश मंत्रालय तक पहुंचा। इसके बाद देश की जांच एजेंसियों ने कई स्तर पर जांच शुरू की है।

Chhattisgarh : घर में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जांच में सामने आया कि साइबर ठगी में जमशेदपुर के नंबरों का इस्तेमाल हुआ। जांच एजेंसियों द्वारा झारखंड पुलिस के साथ इसकी जानकारी साझा की गई है। जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को इसे लेकर अलर्ट जारी किया।

पुलिस ने पता लगाया कि अपराधियों का नेटवर्क साकची, मानगो, टेल्को, गोविंदपुर और बारीडीह से संचालित किया जा रहा है। अब तक कई आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने खुद को टेक्निकल सपोर्ट अधिकारी और कई बार सरकारी अफसर बताकर अमेरिकी नागरिकों से संपर्क किया। कंप्यूटर, बैंकिंग या अन्य तकनीकी समस्या का हवाला देकर पीड़ितों का विश्वास जीतकर उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे।

‘राम नाम सत्य है’… जिंदा बेटी की अंतिम यात्रा निकालकर पिता ने जलाई चिता, जानें क्या है पूरा मामला

जमशेदपुर पुलिस के अनुसार गिरोह की जड़ें मुख्य रूप से मानगो, टेल्को और साकची में हैं। पुलिस को कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं और फिलहाल आरोपियों और उनके पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गिरोह ने कॉल सेंटर जैसी व्यवस्था बनाई थी, जहां अंग्रेजी बोलने वाले लोग विदेशी नागरिकों को कॉल करके तकनीकी सहायता के नाम पर ठगते थे। शक है कि यह गिरोह सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के नागरिकों को भी निशाना बना चुका है।

अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही गिरोह के मास्टरमाइंड और सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ऐसे मामलों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संबंधित एजेंसियों से सहयोग लिया जाएगा।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment: भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Gold Rate Today: शादी सीजन में सोना सस्ता… लगातार गिरावट ने खरीददारों के चेहरे पर लौटाई चमक
WhatsApp हैक तो नहीं हो गया? ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, ऐसे बचाएं अपना अकाउंट
Gold Price: सोने की कीमत में गिरावट, 08 दिसंबर को 1 तोला गोल्ड 97 हजार रुपये के करीब, शादी के सीजन में खरीदारों के लिए सौगात
Petrol Diesel Price Today 21 Dec 2025: आज के पेट्रोल-डीजल रेट्स… अपने शहर में टंकी फुल कराने से पहले देख लें कीमतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेशप्रमुख खबरें

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, मतदान से पहले PM Modi ने NDA सांसदों को डिनर पर बुलाया

Vishva News
Vishva News
01/09/2025
Rule Changes From 1st November : एलपीजी, बैंकिंग और पेंशन में आए बड़े बदलाव, जानें क्या पड़ेगा असर आपकी जेब पर
‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो…’, रेखा गुप्ता ने जया बच्चन पर ऐसा तंज क्यों कसा?
सीसी मेंबर रामधेर का बड़ा कदम: 50 नक्सलियों के साथ किया सरेंडर, पखांजूर महला कैंप में मचा हड़कंप
बहुमंजिला फ्लैट और दुकानों को बड़ी राहत… छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें जारी, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए…
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?