By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Teachers Day 2025: शिक्षा और सशक्तिकरण की मिसाल बनी भारत की प्रेरणादायी महिलाएं
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Teachers Day 2025: शिक्षा और सशक्तिकरण की मिसाल बनी भारत की प्रेरणादायी महिलाएं
महिला विशेष

Teachers Day 2025: शिक्षा और सशक्तिकरण की मिसाल बनी भारत की प्रेरणादायी महिलाएं

Vishva News
Last updated: 04/09/2025 10:56 AM
Vishva News
Published: 04/09/2025
Share
SHARE

Teachers Day 2025: शिक्षा किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास के साथ ही देश की उन्नति के लिए आवश्यक है। शिक्षा का जिम्मा छात्र और शिक्षक पर होता है। शिक्षक वह है जो समाज की नींव व प्रगति की दिशा दिखाता है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देता है, बल्कि वास्तविक जीवन जीने के गुर सिखाता है। शिक्षा का अधिक सभी को है, चाहे वह लड़का हो या लड़की, गरीब हो या अमीर। हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब महिलाओं के पढ़ाई करने पर प्रतिबंध था। वह शिक्षा से वंचित थीं। लेकिन कई महिलाओं के ऐतिहासिक कदम ने न केवल आज की बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार दिलाया, बल्कि दूसरों को शिक्षित करने की क्षमता भी दर्शायी।

Raipur Drugs Case: ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक की रिमांड खत्म, जांच में कई बड़े नामों का खुलासा

भारत में महिला शिक्षिकाओं का योगदान इस दिशा में अतुलनीय रहा है। सावित्रीबाई फुले ने जब लड़कियों को शिक्षा देने का बीड़ा उठाया, तब समाज ने उनका विरोध किया। लेकिन आज वही बीज, लाखों महिला शिक्षिकाओं के रूप में पनप रहा है।

टीचर्स डे 2025 पर आइए जानते हैं उन प्रेरणादायी महिलाओं की कहानी, जिन्होंने शिक्षा को महिलाओं की आजादी और सशक्तिकरण का सबसे बड़ा साधन बनाया

 

भारत की पहली महिला टीचर सावित्रीबाई फुले

सावित्रीबाई फुले को भारत की पहली महिला शिक्षिका माना जाता है। उन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोला। उन्होंने समाज की रूढ़िवादी सोच और तानों को सहकर महिलाओं और दलितों को शिक्षा देने का साहस दिखाया। विवाह से पहले वह स्कूल तक नहीं गई थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने खुद शिक्षा हासिल की और बालिकाओं के लिए पहले स्कूल की भी स्थापना की।

10 मार्च पुण्यतिथि विशेष: भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं सावित्रीबाई फुले, पढ़ें खास बातें

Termination: हड़ताल पर बैठे 25 NHM कर्मियों की सेवा समाप्त, 24 घंटे की चेतावनी के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रुकैया सखावत हुसैन ने मुस्लिम बेटियों को दिलाया शिक्षा का अधिकार

रुकैया सखावत नारीवादी विचारक, कथाकार, उपन्यासकार और कवि थीं। उन्होंने बंगाल में मुसलमान लड़कियों की पढ़ाई के लिए मुहिम चलाई थी। इसके अलावा मुसलमान महिलाओं का संगठन गठित किया था। महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने लड़कियों की शिक्षा का सपना देखा था। 1910 में रुकैया सखावत ने भागलपुर में लड़कियों स्कूल खोला और 1911 में कोलकाता में स्कूल की शुरुआत की। बंगाल में मुसलमान लड़कियों की शिक्षा के लिए ये दोनों स्कूल वरदान साबित हुए। रुकैया द्वारा स्थापित सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल आज भी कोलकाता में चलता है। हालांकि उस दौर में इस स्कूल को चलाने के लिए रुकैया को काफी विरोध का सामना करना पड़ा।

Meet Rokeya Sakhawat Hossain Bengali Feminist Thinker, Writer, Educator Life Story In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Teachers Day 2022:मुसलमान लड़कियों की शिक्षा के लिए स्कूल शुरू करने वाली रुकैया सखावत के बारे में जानें

Termination: हड़ताल पर बैठे 25 NHM कर्मियों की सेवा समाप्त, 24 घंटे की चेतावनी के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रमाबाई रणाडे का शिक्षा सुधार आंदोलन

रमाबाई रानाडे एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और 20वीं सदी के शुरुआती दौर की पहली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं में से एक थीं। महिला शिक्षा को लेकर रमाबाई रणाडे ने भी गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने लड़कियों के लिए नाइट स्कूल और प्रशिक्षण केंद्र खोले।उनकी कोशिशों से महिला साक्षरता को नया आयाम मिला।

Ramabai Ranade (Indian Social Worker) ~ Bio Wiki | Photos | Videos

Chhattisgarh : कहीं पकौड़े बेचकर तो कहीं लोकनृत्य कर NHM कर्मचारियों का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन 17वें दिन भी रहा जारी
आज की शिक्षिकाओं का प्रयास

आज की शिक्षिकाओं की बात करें तो नैनीताल जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में खंड शिक्षा अधिकार और प्राचार्य रहीं गीतिका जोशी ने एक गरीब जरूरतमंद छात्रा की पढ़ाई की फीस दी। उसके लिए घर से खुद टिफिन बनाकर लातीं, ताकि बच्ची का भविष्य सुधर सके। आज उनके प्रयास से छात्रा अपने पैरों पर खड़ी होकर निजी क्षेत्र में नौकरी कर रही है।

बिना किसी बाधा के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम ऐसी ही कई अन्य शिक्षिकाएं भी कर रही हैं। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर सीमा भारती झा, दिल्ली के माउंट आबू पब्लिक स्कूल की शिक्षिका शिप्रा गोम्बर और चंदौली के सम्मान (इंटीग्रेटेड इंस्टीट्यूट फॉर डिसेबल्ड) की शिक्षिका पुष्पा कुशवाहा जैसी शिक्षिकाओं का नाम शामिल कर सकते हैं। ये सभी किसी न किसी तरह से छात्रों के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं ताकि हर बच्चा बिना किसी दबाव, तनाव या समस्या के शिक्षित हो सके।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

New Year 2026 Resolution For Women: नया साल, नई दिशा… महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने के 5 संकल्प
Dr. Sneh Bhargava: भारत की पहली महिला रेडियोलॉजिस्ट, जिन्होंने मेडिकल फील्ड में बनाई नई पहचान
प्रदेश में बुनकरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे हैं विशेष प्रयास – मुख्यमंत्री
Satya Rani Chadha : बेटी की दहेज हत्या के बाद सत्य रानी चड्ढा बनीं दहेज विरोधी आंदोलन की आवाज
Usha Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी भारत से जुड़ी! जानें ऊषा वेंस के बारे में रोचक तथ्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का रायपुर दौरा, सीएम साय ने कहा- प्रदेशवासियों को मिलेगा नया मार्गदर्शन

Vishva News
Vishva News
22/12/2025
CG में जुआ पकड़ने निकली पुलिस, अज्ञात हमलावरों ने आरक्षक की बाइक में लगाई आग
आंवला नवमी पर CM विष्णुदेव साय ने किया आंवला वृक्ष पूजन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
Naval Dockyard Apprentice Recruitment 2025: 8वीं, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
IND vs SA: भारत ने सीरीज जीतकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, नया इतिहास रचा
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?