By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: नई GST का बड़ा तोहफा: डिशवॉशर, सिलाई मशीन और बर्तन सब सस्ते, हाउसवाइव्स की दिवाली हुई शानदार
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > नई GST का बड़ा तोहफा: डिशवॉशर, सिलाई मशीन और बर्तन सब सस्ते, हाउसवाइव्स की दिवाली हुई शानदार
देश - विदेश

नई GST का बड़ा तोहफा: डिशवॉशर, सिलाई मशीन और बर्तन सब सस्ते, हाउसवाइव्स की दिवाली हुई शानदार

Vishva News
Last updated: 04/09/2025 3:59 PM
Vishva News
Published: 04/09/2025
Share
SHARE

नई दिल्‍ली: जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को आम आदमी को बड़ी राहत दी और माल एवं सेवा कर के तहत पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय कर संरचना को मंजूरी दे दी. इसमें रोजमर्रा के उपयोग वाले सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती की गयी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिये गये निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जीएसटी में व्यापक सुधारों के तहत बाल में लगाने वाले तेल, साबुन, साइकिल आम और मध्यम वर्ग की वस्तुओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत या 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं नई जीएसटी दरों ने हाउसवाइव्‍स को भी खुश कर दिया है. कई अहम चीजों पर जीएसटी या तो निल हो गई है या फिर बहुत कम हो गया है.

Contents
  • किचन का सामान सस्‍ता 
  • क्‍या कहा सीतारमण ने 

CG Crime : नशे के सौदागरों में खूनी भिड़ंत, सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल

किचन का सामान सस्‍ता 

नई जीएसटी दरों में सरकार ने किचन में यूज होने वाला करीब-करीब हर सामान सस्‍ता कर दिया है. मक्‍खन, घी, चीज, और डेयरी प्रॉडक्‍ट्स पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा फीडिंग बॉटल्‍स, बच्‍चों के लिए नैपकिंस और क्‍लीनिकल डायपर्स, सिलाई मशीन और इसके पार्ट्स पर जीएसटी 12 फीसदी से पांच फीसदी तक कर दिया गया है. किचन में प्रयोग होने वाले बर्तनों पर भी जीएसटी 5 फीसदी तक कर दिया गया है.

छेना, पनीर, रोटी और पराठा पर भी कोई जीएसटी नहीं लगेगा. वहीं हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथब्रश, टेबलवेयर, किचनवेयर पर 5 फीसदी से जीरो तक कर दिया गया है. इसके अलावा डिशवॉशर पर भी जीएसटी 28 फीसदी से 18 फीसदी तक कर दिया गया है. किचन में काम में आने वाला सरसों का तेल भी अब सस्‍ता हो जाएगा.

Chhattisgarh : ट्रेन से ITBP जवानों की पिस्टल और कारतूस चोरी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

क्‍या कहा सीतारमण ने 

सीतारमण ने यह भी कहा कि व्यक्तिगत जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम पर जीएसटी से छूट मिलेगी. इसके अलावा, छोटी कारों और 350 सीसी तक के दोपहिया वाहनों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा. तिपहिया वाहन पर भी अब 18 प्रतिशत कर लगेगा. उन्होंने कहा कि तंबाकू, पान मसाला और सिगरेट पर जीएसटी 40 प्रतिशत की विशेष दर से लगेगा. सीतारमण ने कहा, ‘यह केवल जीएसटी में सुधार नहीं है, बल्कि संरचनात्मक सुधारों और लोगों की जीवन को सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है.’ तंबाकू उत्पादों और सिगरेट को छोड़कर नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

सिंगर B Praak को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ न देने पर जान से मारने की चेतावनी
अमेरिका-चीन रिश्तों में नई गर्माहट: ट्रंप ने यात्रा का समय तय किया, शी जिनपिंग को बुलाया अमेरिका
JEE Advanced 2026: 17 मई को होगा एग्जाम, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख जानें
धधकती आग ने निगल लिया Nainital का ऐतिहासिक Old London House , प्रसिद्ध इतिहासकार की बहन की दर्दनाक मौत
सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: ‘अदालत का कोई सम्मान है या नहीं?’, सभी सचिवों को तलब करने के आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: सीने में धंसे चाकू संग जब स्कूल से सीधे थाने पहुंचा बच्चा

Vishva News
Vishva News
06/09/2025
बुजुर्ग भेज रहा था व्हाट्सएप में पोर्न वीडियो, अरेस्ट
CG – नदी में नहाने गए बच्चे की पानी में डूबकर मौत, परिजन में मातम
भारतरत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
Vaibhav Suryavanshi ने अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल, यूथ ODI में छक्कों की बरसात से हासिल की नंबर-1 की पोजीशन
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?