By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Shilpa Shetty – Raj Kundra की बढ़ीं मुश्किलें, जारी किया गया Lookout Notice, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Shilpa Shetty – Raj Kundra की बढ़ीं मुश्किलें, जारी किया गया Lookout Notice, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला
देश - विदेश

Shilpa Shetty – Raj Kundra की बढ़ीं मुश्किलें, जारी किया गया Lookout Notice, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

Vishva News
Last updated: 05/09/2025 4:37 PM
Vishva News
Published: 05/09/2025
Share
SHARE

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। 60.48 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में ये फैसला लिया गया है। कपल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार कपल की लगातार विदेश यात्राओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम जांच को बाधित होने से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। बता दें, एक ओर ये मामला संज्ञान में आया है, दूसरी ओर उन्होंने अपने रेस्टोंरेट को बंद करने का ऐलान किया और इसी बीच राज कुंद्र अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

Contents
  • क्या है मामला?
  • दर्ज हुई हैं गंभीर धाराएं
  • शिल्पा और राज कुंद्रा का पक्ष

CG CRIME : जज के बंगले में चोरी, सुरक्षा पर सवाल; कलेक्टर-एसपी रहते हैं बगल में

क्या है मामला?

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 14 अगस्त को शिल्पा, राज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता, 60 वर्षीय व्यवसायी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ एक ऋण-सह-निवेश योजना के तहत ठगी की गई, जिससे उन्हें 60 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। कोठारी, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक हैं का दावा है कि उन्होंने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए राज कुंद्रा से मुलाकात की थी। इसके बाद, दंपति की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड ने उन्हें निवेश का प्रस्ताव दिया और मासिक रिटर्न व मूलधन वापसी का आश्वासन दिया।

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के छात्रों संग साझा किए अंतरिक्ष के अनुभव

दर्ज हुई हैं गंभीर धाराएं

शिकायत के मुताबिक, कोठारी ने वर्ष 2015 में दो किश्तों में राशि ट्रांसफर की, अप्रैल में ₹31.95 करोड़ और सितंबर में ₹28.53 करोड़। यह पूरी रकम बेस्ट डील टीवी के बैंक खाते में गई। लेकिन 2016 में शिल्पा शेट्टी ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया। कोठारी को बाद में पता चला कि कंपनी पहले से ही एक अन्य निवेशक के साथ धोखाधड़ी के आरोपों के चलते दिवालिया कार्यवाही का सामना कर रही थी। कोठारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार धन वापसी की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उनका कहना है कि कंपनी में किया गया निवेश वास्तव में शिल्पा और राज के निजी उपयोग के लिए किया गया था। पुलिस ने दंपति पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 403- बेईमानी से संपत्ति का गबन, धारा 406- आपराधिक विश्वासघात और धारा 34- साझा आपराधिक मंशा शामिल हैं।

CG BREAKING : नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली ढेर

शिल्पा और राज कुंद्रा का पक्ष

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने इन आरोपों से स्पष्ट इनकार किया है। उनके वकील प्रशांत पाटिल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसे निराधार और दुर्भावनापूर्ण करार दिया। पाटिल के अनुसार यह मामला पुराने वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है, और कंपनी बाद में वित्तीय संकट का शिकार होकर एनसीएलटी (National Company Law Tribunal) में कानूनी कार्यवाही में उलझ गई। उन्होंने दावा किया कि यह एक इक्विटी निवेश का सौदा था, न कि कोई आपराधिक धोखाधड़ी। बयान में आगे कहा गया कि कंपनी को पहले ही परिसमापन आदेश* मिल चुका है और इस संबंध में सभी दस्तावेज, नकदी प्रवाह विवरण, और ऑडिट रिपोर्ट समय-समय पर आर्थिक अपराध शाखा को सौंपे गए हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Iran Protests: ईरान में खामेनेई सरकार का खूनी दमन, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी; तेहरान में 200 से ज्यादा मौतों की खबर
कैलिफोर्निया में ChatGPT पर हत्या का सनसनीखेज आरोप, जांच शुरू… घटना जानकर हिल जाएगा दिमाग
Bharti Singh 2nd baby: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर फिर गूंज उठी खुशियों की किलकारी, क्या पूरी हुई बेटी की मां बनने की ख्वाहिश?
IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2025 में नहीं दिखेगी पाकिस्तान की टीम, टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का ऐलान
Railway Recruitment 2026: रेलवे में बड़ी भर्ती…10वीं पास के लिए 22 हजार पद, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorized

Kanha का इस रहस्यमयी अंक से है खास कनेक्शन, जन्म से मृत्यु तक इस नंबर ने नहीं छोड़ा साथ

praveen
praveen
15/08/2025
आईसीसी रैंकिंग में फिर से उठापटक, यशस्वी जायसवाल ने मारी लंबी छलांग, शुभमन गिल को भयंकर नुकसान
एनएच पर BMO का बर्थ-डे सेलिब्रेशन… हाईकोर्ट आदेशों की अनदेखी, कार के बोनट पर काटा केक… जमकर की आतिशबाजी
हेलमेट के बिना फ्यूल देने से मना किया तो चला दी गोलियां, पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी…
Transfer of Patwaris in CG : लंबे समय से जमे पटवारियों पर गिरी गाज, प्रशासन ने किए बड़े पैमाने पर तबादले
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?