By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Raigarh Murder Case: रायगढ़ हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पड़ोसी और एक नाबालिग हिरासत में
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > अपराध > Raigarh Murder Case: रायगढ़ हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पड़ोसी और एक नाबालिग हिरासत में
अपराधजिला तैतीस (C.G.)

Raigarh Murder Case: रायगढ़ हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पड़ोसी और एक नाबालिग हिरासत में

Vishva News
Last updated: 12/09/2025 4:35 PM
Vishva News
Published: 12/09/2025
Share
SHARE

Raigarh Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बीते दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शवों को घर के पीछे बाड़ी में बने खाद के ढेर में छिपा दिया। इस खौफनाक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है, जो मृतक परिवार का पड़ोसी है। वहीं इस घटना में एक नाबालिग की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

Contents
  • घर के अंदर से फैली बदबू, तब खुला राज
  • पुलिस जांच टीम को मिली सफलता, खुलासा जल्द

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव (35 वर्ष), उसकी पत्नी सहोदरा उरांव (30 वर्ष), बेटा अरविंद उरांव (10 वर्ष) और छोटी बेटी शिवांगी (6 वर्ष) की लाश घर के पीछे स्थित खाद के ढेर में दबी हुई हालत में मिली थी। इस बीच बुधराम की सबसे बड़ी बेटी शिवानी (16 वर्ष) की जान बच गई क्योंकि वह कोटमार में रिश्तेदारों के यहां रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही है।

पुरानी गाड़ी चलाना होगा और भी महंगा! 20 साल पुराने वाहनों पर डबल हो सकती है फिटनेस टेस्ट

घर के अंदर से फैली बदबू, तब खुला राज

गांव के ग्रामीणों ने बताया था कि बुधराम उरांव राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की सुबह बुधराम गांव में ही काम करने गया था, जहां से शाम पांच बजे घर लौटा था और अगले दिन से उसका घर अंदर से बंद था। गुरुवार सुबह तेज दुर्गंध आने पर जब गांव के लोगों ने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि कमरे में खून का धब्बा फैला हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी खरसिया थाने में दी।

आंगनबाड़ी केंद्र में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से ढाई साल की मासूम की मौत, कार्यकर्ता और सहायिका बर्खास्त

पुलिस जांच टीम को मिली सफलता, खुलासा जल्द

एक ही परिवार के चार लोगों की जघन्य हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने अलग-अलग टीम बनाकर हर पहलू से जांच करते हुए संदेहियों से पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

सूत्रों के बताए अनुसार हत्या की इस वारदात को बुधराम के करीबी के एक शख्स ने अंजाम दिया है और शव को घसीटकर घर के पीछे ले जाने में उसने अपने एक नाबालिग बेटे का भी सहारा लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार उसने इस जघन्य वारदात को क्यों अंजाम दिया है। संभावना है कि पुलिस देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG Crime : रायपुर के 3 युवकों का धमतरी में मर्डर
धान खरीदी में डिजिटल क्रांति: ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ से किसानों को घर बैठे मिलेगी टोकन, खत्म होंगी समितियों की लंबी कतारें
CG BREAKING: निर्माणाधीन प्लांट में हादसा, सिल्ली गिरने से 5 मजदूरों की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू जारी
Diwali 2025: गृहमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर खरीदी ‘मेड इन इंडिया’ की वस्तुएं, दी स्वदेशी अपनाने का संदेश
CG NEWS: स्कूल प्राचार्य और HM को सौंपा कुत्तों की जानकारी देने का जिम्मा, फार्मेट में भरनी होगी पूरी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG CRIME: न्यू ईयर पार्टी में अफीम की तस्करी का प्रयास, रायपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Vishva News
Vishva News
26/12/2025
मशहूर सिंगर का एक्सीडेंट, कुरुक्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, उड़े परखच्चे
Raipur News: BLO से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का गंभीर आरोप
CG Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज आखिरी दिन, टोकनधारी किसान ही बेच सकेंगे उपज
सोशल मीडिया पर वायरल: दुर्गा पूजा पंडाल में युवक एयरगन-पिस्टल लेकर डांस करते नजर आए
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?