By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: गायिका जिनका सुर पहुँचा नासा के ‘वॉयेजर’ तक: जानिए केसरबाई केरकर की कहानी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > गायिका जिनका सुर पहुँचा नासा के ‘वॉयेजर’ तक: जानिए केसरबाई केरकर की कहानी
महिला विशेष

गायिका जिनका सुर पहुँचा नासा के ‘वॉयेजर’ तक: जानिए केसरबाई केरकर की कहानी

Vishva News
Last updated: 18/09/2025 11:47 AM
Vishva News
Published: 18/09/2025
Share
SHARE

Kesarbai Kerkar Voice Floating In Space: जब भी शास्त्रीय संगीत की बात होती है, तो कुछ फनकारों के नाम पीढ़ियों से पार जाकर अमर हो जते हैं। लेकिन एक नाम ऐसा है, जिन्हें शायद आज की पीढ़ी न जानती हो हालांकि उनकी आवाज पीढ़ियों को ही नहीं बल्कि पृथ्वी को पार कर अंतरिक्ष तक में गूंज रही हैं। शुभांशु शुक्ला अपना मिशन पूरा करके अंतरिक्ष से लौट रहे हैं। वहीं भारत के ही राकेश शर्मा को सबसे पहले अंतरिक्ष की यात्रा के लिए जाना जाता है। लेकिन इस महिला की आवाज ने अंतरिक्ष की यात्रा ही नहीं की, बल्कि वहीं पर बस गई। यहां बात हो रही है भारतीय फनकार केसरबाई केरकर की।

Sukma Naxal Encounter: घने जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से हो रही फायरिंग

केसरबाई केरकर ने न सिर्फ सुरों को साधा, बल्कि उन्हें सितारों तक पहुंचा दिया। उनका गाया “जात कहां हो” गीत आज भी अंतरिक्ष में गूंज रहा है और पूरी दुनिया के लिए भारतीय संगीत की पहचान बना हुआ है। आइए जानते हैं केसरबाई केरकर के बारे में।

केसरबाई का जीवन

केसरबाई केरकर का जन्म 1892 में गोवा के ‘केरी’ गांव में एक देवदासी परंपरा वाले परिवार में हुआ। समाज को लगा कि मंदिर उनका अंतिम पड़ाव होगा, लेकिन केसर बाई ने परंपराओं की बेड़ियां तोड़ दीं और अपने सुरों को नया आसमान दिया। महज 16 साल की उम्र में वो मुंबई चली आईं और कई गुरुओं से शास्त्रीय संगीत की तालीम ली।

संगीत की तालीम 

फिर उन्हें मिला उस्ताद अल्लादिया खान का साथ। पहले तो उस्ताद ने उन्हें ठुकरा दिया, लेकिन केसर बाई रुकी नहीं। उन्होंने शाहू महाराज से मदद मांगी और उस्ताद अल्लादिया खान की शिष्य बन गईं। फिर अगले 25 साल तक उन्होंने समर्पण के साथ रियाज किया। हर सुर में आत्मा भर दी, हर राग को जिया।

Kesarbai Kerkar Indian voice that made it to NASA Voyager mission Here  Unknown Facts| स्पेस में आज भी गूंज रही इस इंडियन सिंगर की आवाज, NASA का है  कमाल; जानें केसरबाई केरकर

सुरश्री की मिली उपाधि

1938 में रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें ‘सुरश्री’ की उपाधि दी और उन्हें पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी जैसे पुरस्कार भी मिले। लेकिन केसरबाई को पुरस्कारों से ज्यादा संगीत प्रिय था। वो कहती थीं, “संगीत को महसूस किया जाता है, बेचा नहीं।”

CG NEWS : न्यायधानी में ट्रैफिक नियमों की उड़ाईं धज्जियां, कार सवार युवकों ने सड़क पर मचाया हुड़दंग

क्या आप जानते हैं कि 1977 में शनि ग्रह की यात्रा के दौरान नासा के वॉयेजर 1  पर एक भारतीय गीत बजाया गया था?

जब केसरबाई की आवाज पहुंची अंतरिक्ष में

1977 में NASA ने जब अपना यान Voyager 1 अंतरिक्ष में भेजा, तो उसके साथ एक Golden Record भी गया, जिसमें दुनिया के 27 देशों की सबसे सुंदर आवाजें दर्ज थीं। भारत से सिर्फ एक ही आवाज चुनी गई, वो भी केसरबाई केरकर की। उनकी राग भैरवी में गाई गई रचना “जात कहां हो” को चुना गया था, जिसे रॉबर्ट ई. ब्राउन ने हिंदुस्तानी संगीत की सबसे सुंदर रिकॉर्डिंग माना। आज Voyager 1 करीब 13 अरब मील दूर पहुंच चुका है, लेकिन उसकी गहराइयों में एक भारतीय महिला की आवाज “जात कहां हो?” गूंज रही है।

आज जब हम राकेश शर्मा या शुभांशु शुक्ला जैसे अंतरिक्ष यात्रियों की बात करते हैं, तो हमें ये भी याद रखना चाहिए कि केसरबाई केरकर की आवाज उस दौर में अंतरिक्ष में पहुंच गई थी, जब महिलाओं का मंच पर आना भी कठिन था। उनकी यह यात्रा बताती है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती, वो पृथ्वी से निकलकर ब्रह्मांड तक पहुंच सकता है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

संघर्ष से सफलता तक: 65 की उम्र में ऑटो चलाकर मिसाल बनीं महाराष्ट्र की मंगला ताई
नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल.
Indian Navy Day 2025: महिला शक्ति का जलवा! कुमुदिनी, रीति और शिवांगी ने भारतीय नौसेना में रचा नया इतिहास
Winter Business Idea: घर बैठे कमाई का अवसर… महिलाएं अब घर से ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं
जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट

Vishva News
Vishva News
27/11/2025
Chhattisgarh liquor policy: घोटालों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में शराब नीति में बदलाव, ठेका सिस्टम की वापसी
CG B.Sc. Nursing Admission: 10 परसेंटाइल वालों को भी मौका, चिकित्सा शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय
Yuzvendra की वायरल पोस्ट ‘मां कसम खाओ नहीं पलटोगे’, Dhanashree पर था निशाना… फिर तुरंत डिलीट कर दिया पोस्ट, तेज हो गईं अटकलें
Diwali 2025: SC ने जारी की ग्रीन पटाखों वाली दिवाली की गाइडलाइंस, जानें नए नियम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?