रायपुर: लोगों के लिए राहत की खबर है कि देवभोग का दूध समेत सभी तरह के प्रोडक्ट 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित की ओर से आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद सोमवार से दूध, पनीर, घी, मक्खन समेत सभी तरह की चीजें सस्ती हो जाएंगी.
देवभोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग पनीर (1 किग्रा) पर अब 5 फीसदी जीएसटी खत्म कर दिया गया है. इसलिए अब 395 की जगह 376 रुपए किलो में मिलेगा. देवभोग घी के रिफिल पैक (1 लीटर) पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था. अब यह नहीं लगेगा. अब लोग इसे 654 रुपए की जगह 613 रुपए में यानी 41 रु. सस्ता मिलेगा. देवभोग फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली पैक) पर 12 फीसदी जीएसटी टैक्स लगता था. इस वजह से अब इसकी कीमत 30 रुपए की जगह 28 रुपए होगी.
| प्रोडक्ट (Product) | पहले (Before) | अब (Now) | बचत (Savings) |
|---|---|---|---|
| पनीर (200 ग्राम) (Paneer 200g) | 90 | 86 | 4 |
| पनीर (एक किलो) (Paneer 1kg) | 395 | 376 | 19 |
| देवभोग घी (1 किलो) (Devbhog Ghee 1kg) | 654 | 613 | 41 |
| देवीश्री घी (1 लीटर) (Devishri Ghee 1L) | 685 | 642 | 43 |
| देवभोग घी (आधा किलो) (Devbhog Ghee 500g) | 338 | 317 | 21 |
| देवभोग घी (200 मिली) (Devbhog Ghee 200ml) | 152 | 142 | 10 |
| मिल्क (200 मिली) (Milk 200ml) | 30 | 28 | 2 |
| बटर (25 किग्रा) (Butter 25kg) | 16300 | 15094 | 1206 |
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

