By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: बस्तर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: 71 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 64 लाख के 30 इनामी भी शामिल
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > बस्तर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: 71 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 64 लाख के 30 इनामी भी शामिल
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

बस्तर में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर: 71 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 64 लाख के 30 इनामी भी शामिल

Vishva News
Last updated: 24/09/2025 5:25 PM
Vishva News
Published: 24/09/2025
Share
SHARE

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। पहली बार एक साथ 71 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 64 लाख के 30 इनामी नक्सली भी शामिल है। सरेंडर माओवादी अपने अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, पोस्टर व पाम्पलेट लगाने जैसे घटनाओं में संलिप्त थे।

दरअसल, जिला दन्तेवाड़ा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा ‘‘पूना मारगेम’’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क व नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है। इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण कर रहे है।

कोरबा कलेक्टर विवाद: सीएम साय बोले – ननकीराम कंवर वरिष्ठ नेता, शिकायत की जांच जारी

नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं।

इसी तरह 30 ईनामी माओवादी सहित 71 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।

माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी/बस्तर फाईटर्स, विशेष आसूचना शाखा दन्तेवाड़ा/जगदलपुर, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा।

Liquor scam case: चैतन्य बघेल विशेष कोर्ट में पेश, शराब घोटाले में EOW कर सकती है गिरफ्तार

आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

पुलिस वीरता पदक 2025 के लिए 11 जांबाज जवान चयनित, कल 15 अगस्त पर होंगे सम्मानित
जांजगीर-चांपा में PNB ATM लूट की घटना, नकाबपोश बदमाश ने महिला कर्मचारियों से लूटे 50 हजार रुपये
दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
CG Rape Case: बच्चों की देखभाल करने वाली 13 साल की मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार…
Naxal Weapons: सुकमा-बीजापुर सीमा पर CRPF का बड़ा अभियान, नक्सलियों के 2 डम्प नष्ट; बड़ी साजिश नाकाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, राजभवन का नाम होगा ‘लोकभवन’, सभी दस्तावेजों में यही नाम होगा लागू

Vishva News
Vishva News
03/12/2025
Bilaspur Accident Update: साइकोलॉजिकल टेस्ट में फेल था लोको पायलट, जांच में बड़ा खुलासा
स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला, माला पहनाने के बाद युवक ने पीछे से मारा थप्पड़
रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में तूफान की दस्तक… देश दो हिस्सों में बंटा मौसम का बड़ा अपडेट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?