By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: शादी के बाद नौकरी: जानिए महिलाओं के लिए करियर जारी रखने के फायदे और चुनौतियां
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > शादी के बाद नौकरी: जानिए महिलाओं के लिए करियर जारी रखने के फायदे और चुनौतियां
महिला विशेष

शादी के बाद नौकरी: जानिए महिलाओं के लिए करियर जारी रखने के फायदे और चुनौतियां

Vishva News
Last updated: 29/09/2025 11:54 AM
Vishva News
Published: 29/09/2025
Share
SHARE

Challenges Working Women Face After Marriage: आजकल महिलाएं सिर्फ घर-परिवार संभालने तक सीमित नहीं हैं। अभिभावक अपनी बेटियों को बेटों के बराबर ही पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और शिक्षा की ओर अग्रसर कर रहे हैं। लड़कियां भी अपने करियर पर फोकस करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं लेकिन जैसे ही उनकी शादी होती है, समाज, परंपरा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच झूलती महिला को अक्सर अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ जाता है।

पति बना हैवान: नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, नींद से जागते ही खुद भी रह गया सन्न… 

भारत में आज भी कई घरों में ये सवाल पूछा जाता है ‘क्या शादी के बाद लड़की को नौकरी करनी चाहिए?’ विकसित सोच के साथ समाज व ससुराल वाले महिलाओं के शादी के बाद नौकरी करने के फैसले को समर्थन देने लगे हैं। लड़कियां भी शादी के बाद भी अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं लेकिन क्या है संभव है। हर लड़की को पता होना चाहिए कि शादी के बाद नौकरी करने पर उनके सामने क्या चुनौतियां आ सकती हैं। नौकरी के फायदे बहुत हैं लेकिन एक शादीशुदा महिला के लिए फायदों के साथ ही चुनौतियों को समझना भी जरूरी है ताकि वह पहले से हर चुनौती का सामना करने के लिए अपने आप को तैयार कर पाएं। इस लेख से जानिए शादी के बाद महिला के काम करने के क्या फायदे हैं, और इस रास्ते में कौन सी बड़ी चुनौतियां सामने आती हैं।

शादीशुदा महिला के लिए नौकरी के फायदे

  • नौकरी हर व्यक्ति चाहे वह महिला हो या पुरुष को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। नौकरी करने से शादीशुदा महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ता है। उनकी आत्मछवि मजबूत होती है और वे अपने निर्णय खुद लेने में सक्षम हो पाती हैं।
  • महिला के नौकरी करने से घर में दोहरी कमाई हो पाती है। पति के साथ पत्नी भी कमाती है। दोहरी कमाई से परिवार पर आर्थिक बोझ कम होता है और महिला अपनी पसंद के अनुसार खर्च भी कर सकती है। नौकरीपेशा पत्नी परिवार में आर्थिक सहयोग देने के साथ ही आर्थिक तौर पर स्वतंत्र भी होती है।
  • नौकरीपेशा महिलाएं अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल बनती हैं। कामकाजी मां बच्चों को मेहनत, अनुशासन और संतुलन का पाठ पढ़ाती हैं।
  • नौकरी करने से महिला केवल घर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समाज में एक योगदानकर्ता के रूप में देखी जाती है। इससे नौकरीपेशा महिला को समाज में पहचान और सम्मान मिलता है।
  • शादी के बाद नौकरी करने से महिलाओं को अपनी शिक्षा, हुनर और टैलेंट को इस्तेमाल करने का मौका मिलता है, जिससे उसका आत्मविकास होता है।

नौकरीपेशा शादीशुदा महिलाओं की चुनौतियां 

संतुलन की चुनौती

शादी से पहले लड़कियों के लिए नौकरी करना आसान होता है, क्योंकि उन पर सिर्फ काम की जिम्मेदारी होती है। लेकिन एक शादीशुदा महिला पर घरेलू जिम्मेदारियां भी होती हैं। ऐसे सें शादीशुदा महिला के लिए घरेलू काम और दफ्तर के काम के बीच संतुलन बनाना चुनौती होता है। ऑफिस और घर दोनों को संभालना मानसिक और शारीरिक थकावट ला सकता है।

परिवार का असहयोग

कई बार ससुराल या पति की तरफ से काम करने को लेकर विरोध होता है। महिला पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा सकता है। अगर ससुराल वाले नौकरी करने की इजाजत दे भी देते हैं तो परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में महिला की मदद नहीं करते और उसे ये सब अकेले संभालने पर विवश कर देते हैं।

India refuse to accept trophy: टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट की एशिया कप की जीत, नकवी और पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती

समय प्रबंधन में कठिनाई

शादीशुदा महिला जो घर और दफ्तर दोनों की जिम्मेदारी निभा रही होती है, कई बार उस के लिए बच्चों, पति, ऑफिस और खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। उनकी जीवनशैली आम गृहणियों या नौकरीपेशा पुरुषों से ज्यादा व्यस्त हो जाती है।

करियर में रुकावट या ब्रेक

जो भी महिलाएं शादी के बाद नौकरी करने की इच्छा रखती हैं, उन्हें ये भी पता होना चाहिए कि शादी, प्रेगनेंसी या ट्रांसफर जैसी स्थितियों में उनका करियर बाधित हो सकता है। अगर पति किसी दूसरे शहर में नौकरी करता है तो महिला पर ही ट्रांसफर या नौकरी छोड़ने का दबाव होता है। गर्भावस्था में महिला के करियर पर ब्रेक लग सकता है।

अपेक्षाओं का सामना

नौकरीपेशा महिला को समाज और ससुराल की अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है। उन पर एक ‘अच्छी बहू’ बनने का हमेशा दबाव रहता है क्योंकि कहीं न कहीं उनके लिए गृहणियों की तुलना में परिवार के लिए हर वक्त पर उपस्थित रहना चुनौती बन जाती है। 

India refuse to accept trophy: टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट की एशिया कप की जीत, नकवी और पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती

शादी के बाद नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए समाधान

  • अगर आपकी शादी होने वाली है या हाल ही में शादी हुई है और आप अपने करियर व नौकरी पर फोकस करना चाहती हैं तो परिवार में खुलकर संवाद करें। उन्हें अपनी इच्छा व परेशानियां बताएं ताकि परिवार आपका सहयोग कर सके। परिवार के सहयोग से ही शादी के बाद भी महिल के लिए नौकरी करना संभव हो सकता है।
  • समय का स्मार्ट प्रबंधन करना हर महिला को आना चाहिए। उन्हें घर परिवार के साथ ही दफ्तर और खुद को समय देने की कला आनी चाहिए ताकि उनके लिए काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना आसान हो जाए।
  • करियर के लिए दफ्तर बेहतर है लेकिन परिवार और नौकरी दोनों को संभालने के लिए अगर संभव हो तो फ्लेक्सी वर्क या वर्क फ्रॉम होम विकल्प चुनना बेहतर तरीका हो सकता है।
  • सबसे जरूरी है कि महिलाएं खुद के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें ताकि सकारात्मक तरीके से जीवन की चुनौतियों का सामना कर पाएं।
  • शादी के बाद महिला के लिए ससुराल वालों को साथ लेकर चलना और उन्हें भरोसे में लेना जरूरी है ताकि वह आपके नौकरी करने पर एतराज न जताएं, बल्कि समर्थन दें।

 

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

14 साल की Remya Jose ने बनाई अनोखी Washing Machine, बिना बिजली के भी करती है कपड़े साफ
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण संपर्क सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली ₹195 करोड़ की स्वीकृति
महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: Udyam Sakhi Portal से मिलेगी खुद का बिज़नेस शुरू करने की राह
Essential Safety Tips for Women: एक पल की लापरवाही, बड़ा नुकसान! महिलाओं के लिए जरूरी सुरक्षा टिप्स
उडुपी की Vidushi Deeksha V ने रचा इतिहास, 216 घंटे लगातार भरतनाट्यम कर बनाया World Record
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

Vishva News
Vishva News
02/02/2026
CG NEWS : रेलवे स्टेशन पार्सल कार्यालय में विजिलेंस की दबिश, 5 टन बिना बुक पार्सल जब्त
CG CRIME : साड़ी बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी ने खोली 50 करोड़ के साइबर फ्रॉड गिरोह की पोल
NAN Scam Case: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिकाएं की खारिज, अब विचारण न्यायालय में लगेगा आवेदन
पुरानी रंजिश में उपसरपंच की हत्या: सरपंच पति समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, शराब पार्टी में रची गई साजिश
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?