जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर जगह-जगह गरबा आयोजन हो रहे हैं। इसी दौरान एक आयोजन में मुस्लिम युवक की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया। तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया।
CG News: गांव में युवक की संदिग्ध मौत, कुएं से बरामद हुआ शव; पुलिस जांच जारी
मिली जानकारी के अनुसार, गणपति रिसॉर्ट में रोटरी क्लब द्वारा गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी आयोजन में पहुंचे मुस्लिम युवक की जानकारी आयोजन समिति और हिंदू संगठनों के सदस्यों को मिली।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

