राजनांदगांव: जिले के बजरंग नवागाँव में मधुमक्खियों के हमले से दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हो गए. मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
Chhattisgarh: रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर कर्मचारियों को दिवाली से पहले विशेष बोनस देने की मांग
घटना शनिवार की दोपहर की बताई जा रही है, जब ग्रामीण खेत पर काम करने गये हुए थे. मृतकों की पहचान नवागांव निवासी शिवकुमार यदू और सुशीला बाई देवांगन के रूप में की गई है. वहीं घायलों में हर्ष यदु और पार्वती बाई साहू को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
माना जा रहा है कि जब ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे, उसी दौरान पास के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खी के छत्ते से सैकड़ों मधुमक्खियां निकली और उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने उन्हें तुरंत शहर के पेण्ड्री स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शिवकुमार यदु और सुशीला बाई देवांगन की मौत हो गई.
CG Murder Case: शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या, विवाद के बाद उतारा मौत के घाट
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. पवन जेठानी ने बताया कि मधुमक्खी के काटने से एलर्जी क्रिऐक्शन होता है, और ये कितनी ज्यादा मधुमक्खियों ने काटा है, इस बात पर निर्भर करता है. उन्होंने बताया कि मधुमक्खी के काटने से श्वसन तंत्र और हदय की धडकन पर विपरीत प्रभाव करता है, जिससे कई बार मौत हो जाती है.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

