बलरामपुर : बलरामपुर जिले के महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां और उसकी बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों शुक्रवार रात तक घर पर मौजूद थीं, लेकिन शनिवार सुबह से लापता हो गई. आज सुबह पति ने तालाब में शव तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है.
CG NEWS: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी महंगी पड़ी, रायपुर के 2500 दफ्तरों को नोटिस
जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू बताया जा रहा है. वह दोनों शनिवार सुबह से लापता थीं. खोजबीन के बाद पति ने थाने में इसकी सूचना दी. रविवार सुबह जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित मजीठा बांध के पास पहुंचा, तो उसने तालाब में अपनी पत्नी और बेटी के शव तैरते हुए देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
राजधानी में देर रात रेसिंग का हुड़दंग! आई-20 कार में सवार युवकों ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल
सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शवों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शवों को भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

