कोरबा : जिले में रविवार रात रेलवे ट्रैक पर टीचर का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। सिर धड़ से कटकर दूर पड़ा था। जबकि बॉडी कई हिस्सों में बंट गए थे। RPF ने इसे सुसाइड बताया है। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, संतोष नायर (50) दीपका ऊर्जा नगर के रहना वाला था। वह बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाता था। करीब दो साल पहले परिवार के साथ केरल से कोरबा आया था। हालांकि, अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
दरअसल, रविवार रात गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों ने ट्रैक पर शव देखा। उन्होंने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान संतोष नायर के रूप में हुई। बाद में उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
CG NEWS: PM आवास योजना में छत्तीसगढ़ नंबर वन! सुशासन और नवाचार से मिली राष्ट्रीय पहचान
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

