देहरादून में एक चोर ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। चोर की हिम्मत की दाद देनी होगी क्योंकि उसने फिल्मी हीरो की तरह एंग्री यंग मैन की तरह एंट्री मारी और नगर निगम की छत फाड़कर चोरी करने ऑफिस के कमरे में घुस गया। लेकिन चोर की किस्मत खराब थी क्योंकि उसकी पूरी हरकत CCTV में कैद हो गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिहार के लिए रवाना, भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में होंगे शामिल
चोर की हरकत और इसकी इस जोरदार एंट्री ने देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खडे कर दिए हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि कहीं चोर किसी अहम दस्तावेज को चुराने की तो कोशिश नहीं कर रहा था। नगर निगम अब इस मामले की जांच करने में जुटा हुआ है। घटना रविवार की रात की है, जहां दिनदहाड़े निगम परिसर में एक अज्ञात चोर के छत के रास्ते घुस जाने की बात पता चलते ही हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि चोर गैलरी से होकर सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचा था। वहां से रोशनदान का शीशा तोड़कर भूमि अनुभाग के अधिकारी कक्ष में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर फाल्स सीलिंग तोड़ते समय नीचे गिर गया और घबराकर वहां से भाग निकला। हालांकि वह किसी कीमती सामान की चोरी नहीं कर सका, लेकिन कार्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है।
CG में खेल प्रतियोगिता बनी रणभूमि: ट्रॉफी विवाद में छात्रों में मारपीट, अधिकारी बने मूकदर्शक
सोमवार की सुबह जब कार्यालय खुला तो देखा गया फाल्स सीलिंग टूटी थी, कंप्यूटर व यूपीएस क्षतिग्रस्त हुए थे। निगम कर्मचारी ये देखकर हैरान थे कि ये सब कैसे हुआ, किसने किया। उन्होंने बताया कि जब कमरा खोला तो देखा कि भूमि अनुभाग के कक्ष में फाल्स सीलिंग टूटी पड़ी है। दो कंप्यूटरों और यूपीएस को भी नुकसान पहुंचा है। जब सीसीटीवी खंगाली गई तो पता चला कि कोई शातिर चोर ने इसे अंजाम दिया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

