बालोद: छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय बालोद में पदस्थ दो बाबुओं को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं।
भाजपा प्रभारी नितिन नबीन के नामांकन के बाद सीएम साय बोले, राजग बिहार में बनाएगी मजबूत सरकार
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर ने CMHO कार्यालय के वाहन चालक से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत प्रार्थी मुकेश कुमार यादव ने एसीबी रायपुर में दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसका डिमोशन कर उसे चौकीदार पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर में पदस्थ किया गया था। उसने इस आदेश के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट से स्टे आदेश मिला था। इसके बाद जब वह फिर से वाहन चालक के पद पर बहाल हुआ तो सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के नाम पर CMHO कार्यालय के दोनों बाबुओं ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों बाबू पहले ही 20 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले चुके थे। बाकी के 30 हजार गुरुवार को देने के लिए कहा गया था। एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी बाबू प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रुपए (कुल 30 हजार रुपए) ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

