By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Raipur Central Jail: कैदियों की सेल्फी और जिम वीडियो वायरल, सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप निलंबित
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > Raipur Central Jail: कैदियों की सेल्फी और जिम वीडियो वायरल, सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप निलंबित
जिला तैतीस (C.G.)

Raipur Central Jail: कैदियों की सेल्फी और जिम वीडियो वायरल, सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप निलंबित

Vishva News
Last updated: 18/10/2025 4:22 PM
Vishva News
Published: 18/10/2025
Share
SHARE

रायपुर: राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में सुरक्षा में लापरवाही सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जेल से कैदियों का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें में कैदी जिम करते और सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए थे।

Contents
  • जेल में राजा बैझड़ का दबदबा, सोशल मीडिया पर रहता है एक्टिव
  • जेल कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका
  • संदीप कश्यप पर गिरी गाज
  • कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
  • पहले भी विवादों में रही है रायपुर सेंट्रल जेल

Liquor Shop Closed on Diwali 2025: धनतेरस से भाई दूज तक क्या बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें कहां-कहां रहेंगी पाबंदी

बता दें कि दो दिन पहले जेल के अंदर से बंद कैदियों का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एनडीपीएस एक्ट के आरोपी मोहम्मद रशीद अली उर्फ राजा बैझड़ जेल की बैरक के भीतर जिम करते हुए और अपने साथियों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहा है। वीडियो 13 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि जेल के भीतर मोबाइल फोन और इंटरनेट का खुला उपयोग हो रहा है।

जेल में राजा बैझड़ का दबदबा, सोशल मीडिया पर रहता है एक्टिव

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी रशीद अली पिछले तीन महीने से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उसे 11 जुलाई 2025 को थाना टिकरापारा पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार किया था। रशीद अली का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है।उसके खिलाफ 2014 से अब तक हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी और नशा तस्करी जैसे 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि रशीद अली ने पहले जेल के अंदर से अपने किसी रिश्तेदार को वीडियो कॉल किया और फिर खुद का जिम करते वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कराया। वीडियो में वह यह दिखाने की कोशिश करता दिखा कि जेल की दीवारों के भीतर भी उसका दबदबा कायम है।

जेल कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रशीद अली को जेल के अंदर से ही वसूली और नशे के नेटवर्क चलाने के आरोप हैं। सूत्रों का दावा है कि जेल के कुछ कर्मचारी उसकी मदद कर रहे थे, जिससे उसे मोबाइल फोन और अन्य सुविधाएं आसानी से मिल जाती थीं।

इस पूरे मामले ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोजाना की सुरक्षा जांच और लाखों रुपये के खर्च के बावजूद कैदियों के हाथों में मोबाइल फोन मिलना प्रशासनिक नाकामी मानी जा रही है।

संदीप कश्यप पर गिरी गाज

वायरल वीडियो के बाद सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय ने संदीप के निलंबन आदेश में उल्लेख है कि उन्हें 19 जुलाई 2025 को अपर अष्टकोण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया था, लेकिन उन्होंने कार्य में प्रथम दृष्टया लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरती। निलंबन अवधि में संदीप कश्यप का मुख्यालय मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, नवा रायपुर अटल नगर रहेगा और उन्हें नियम अनुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Liquor Shop Closed on Diwali 2025: धनतेरस से भाई दूज तक क्या बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें कहां-कहां रहेंगी पाबंदी

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जेल प्रशासन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “अगर जेल में कैदियों को मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा मिल रही है, तो यह सीधे-सीधे सुरक्षा तंत्र की नाकामी है।” दीपक बैज के बयान के बाद जेल प्रबंधन पर दबाव बढ़ा और अंततः निलंबन की कार्रवाई की गई।

पहले भी विवादों में रही है रायपुर सेंट्रल जेल

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल विवादों में आई हो। इससे पहले झारखंड के गैंगस्टर अमन साव का जेल के अंदर से फोटोशूट वायरल हुआ था। अमन साव को बाद में झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। उस समय भी जेल प्रशासन पर मिलीभगत और सुरक्षा में चूक के आरोप लगे थे।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

करमा तिहार 2025 : सीएम साय बोले – संस्कृति और परंपरा ही हमारी असली पहचान, इन्हें संजोना सबकी जिम्मेदारी
Ratan Lal Dangi मामले में नया खुलासा: महिला ने सीनियर IPS की पत्नी के भी लिए थे आपत्तिजनक तस्वीरें
छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बेशकीमती सागौन की 175 नग चिरान जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
CGPSC 2024 Interview शुरू, बड़ी भर्तियों के लिए उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होगा
CG News: नए साल की सुबह मंदिर परिसर में आग, भक्तों में मची अफरा-तफरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Petrol Diesel Price Today 21 Jan 2026: पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, 21 जनवरी के रेट्स जारी

Vishva News
Vishva News
21/01/2026
Richa Ghosh: सिलिगुड़ी की गलियों से वर्ल्ड कप तक, ऋचा घोष की अद्भुत सफलता की कहानी
पुरानी विधानसभा में यादगार लम्हे कैद: CM विष्णुदेव साय ने ली स्मरणीय तस्वीरें
सफीना हुसैन की एजुकेट गर्ल्स: 30,000 गांवों तक पहुंचकर 14 लाख बेटियों को स्कूल वापस भेजा
भाटापारा में गौवंश हत्या का सनसनीखेज मामला: जंगलों में मिले 5-6 मवेशियों के कटे अंग और उतरी खाल
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?