By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Diwali Train Ticket Transfer Rules: दिवाली ट्रेवल अलर्ट… क्या माता-पिता के कन्फर्म टिकट पर बेटा या बेटी कर सकते हैं सफर? जानिए रेलवे का नियम
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Diwali Train Ticket Transfer Rules: दिवाली ट्रेवल अलर्ट… क्या माता-पिता के कन्फर्म टिकट पर बेटा या बेटी कर सकते हैं सफर? जानिए रेलवे का नियम
देश - विदेशप्रमुख खबरें

Diwali Train Ticket Transfer Rules: दिवाली ट्रेवल अलर्ट… क्या माता-पिता के कन्फर्म टिकट पर बेटा या बेटी कर सकते हैं सफर? जानिए रेलवे का नियम

Vishva News
Last updated: 19/10/2025 11:23 AM
Vishva News
Published: 19/10/2025
Share
SHARE

Diwali Train Ticket Transfer Rules: दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में भारी भीड़ दिख रही है. स्लीपर और जनरल कोच में तो बहुत मारामारी है. लेकिन अगर आरक्षित श्रेणी के टिकटों की बात करें तो कुछ नियम ऐसे हैं, जो कम ही लोग जानते हैं या कम ही लोग इसका फायदा उठाते हैं. क्या आपको पता है कि आपके नाम से बुक टिकट पर दूसरा भी यात्रा कर सकता है. मसलन, मां के लिए आरक्षित टिकट पर बेटा या बेटी या पिता के टिकट पर पत्नी या उसकी बेटी-बेटा यात्रा कर सकते हैं. यानी जिनसे आपका खून का रिश्ता है, उनके नाम टिकट ट्रांसफर हो सकता है.

रेल यात्री का कन्फर्म ट्रेन टिकट (Confirmed Train Ticket) उस परिवार के किसी और सदस्य को ट्रांसफर किया जा सकता है. इसके लिए आपको आवेदन देना होता है. आपको ट्रेन के जाने से 24 घंटे पहले तक रिजर्वेशन काउंटर पर रिटेन में एप्लीकेशन देनी होती है. इसमें मूल टिकट और नए रेलयात्री की पहचान पत्र की कॉपी जमा करनी होती है.

Chhattisgarh Sarkari Naukri: इस विभाग में निकली नई भर्ती, आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानें

ट्रेन टिकट ट्रांसफर रूल
ट्रेन टिकट कैसे ट्रांसफर करते हैं. परिवार के सगे संबंधियों को ये टिकट ट्रांसफर करने के लिए उन दोनों की ही पहचान किसी आईडी में मेल खानी चाहिए. जैसे पिता का टिकट बेटे को ट्रांसफर करना है तो उनका ब्लड रिलेशन साबित करने वाला डॉक्यूमेंट होना चाहिए.

ट्रेन टिकट कैसे ट्रांसफर करें
रेलवे यात्रा के टिकट का प्रिंटआउट और नए रेलयात्री का पहचान पत्र उदाहरण के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि की फोटोकॉपी रख लें. जरूरी नहीं है कि जिस रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट बुक हुआ है, वहीं पर ट्रांसफर होगा. आप किसी भी करीबी रेलवे स्टेशन से ये सुविधा ले सकते हैं. टिकट काउंटर पर ट्रांसफर के लिए लिखित एप्लीकेशन के साथ ये हो जाता है.एक बार टिकट ट्रांसफर के बाद नए यात्री के नाम का नया टिकट जारी हो जाता है. एक बार ही ट्रांसफर रेल टिकट दोबारा नहीं बदल सकता.

ट्रेन टिकट ट्रांसफर का चार्ज
ट्रेन टिकट ट्रांसफर करने की कोई फीस (Train ticket transfer charges) रेलवे नहीं लेता है. अगर कोई आपसे ऐसा शुल्क मांगता है तो यह गलत है. ये सुविधा रेलवे की ओर से निशुल्क है. आपको सिर्फ 24 घंटे पहले तक चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर को आवेदन देना होता है.

CG Train Accident: ट्रैक पर गिरे बोल्डर से टकराई मालगाड़ी, इंजन पटरी से उतरा

दूसरे विकल्प भी मौजूद

  1. सरकारी अधिकारी अपना ट्रेन टिकट कुछ विशेष परिस्थितियों में दूसरों को ट्रांसफर कर सकते हैं.
  2. छात्र अपना टिकट दूसरों को ट्रांसफर कर सकते हैं, अगर वो एक समूह में यात्रा कर रहे हैं और संस्थान इसकी मान्यता देता हो.
  3. शादी विवाह के समारोह के लिए अगर कोई बड़ा यात्री समूह एक साथ सफर कर रहा हो तो वो भी ऐसा ट्रेन टिकट ट्रांसफर कर सकता है.
Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

APL राशन कार्डधारकों के लिए राहत: तीन महीने का राशन न लेने वालों के लिए पोर्टल जल्द खुलेगा
Congress-BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, लाठी-डंडों से हुई झड़प.. राहुल की रैली में PM Modi के अपमान पर पटना में घमासान
वाहन चालकों के लिए अलर्ट! CG के इस जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर लगेगा 10 हजार तक जुर्माना
राज्योत्सव 2025: पीएम के स्वागत को लेकर मंत्री ओपी चौधरी और डिप्टी CM साव ने तैयारियों का किया जायजा
CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, शपथग्रहण समारोह में दिखे जगदीप धनखड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

Raipur Nurse Murder Case Update: बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद नर्स की हत्या, लव ट्रायंगल की आशंका

Vishva News
Vishva News
09/10/2025
Chhattisgarh : नेशनल हाईवे-130 पर लखनलाल देवांगन का काफिला हादसे का शिकार, मंत्री बाल-बाल बचे
कोयला खदान विवाद: उग्र ग्रामीणों के हमले में 40 पुलिसकर्मी घायल, स्थिति पर काबू पाने अतिरिक्त फोर्स तैनात
Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश में जेम्स के कॉन्सर्ट के दौरान भारी हंगामा, मंच पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 20 लोग हुए घायल
Bullet Train Project: 508 किमी का सफर, 12 स्टेशन और हाई-स्पीड रफ्तार—भारत की बुलेट ट्रेन की पूरी जानकारी
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?