By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया
खेलदेश - विदेशप्रमुख खबरें

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया

Vishva News
Last updated: 25/10/2025 4:52 PM
Vishva News
Published: 25/10/2025
Share
SHARE

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल करने के साथ सीरीज में खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवर्स में 236 रन बनाकर सिमट गई, जिसके बाद भारतीय टीम ने इस टारगेट को सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 38.3 ओवर्स में हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा के बल्ले से जहां 121 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली तो वहीं पहले 2 मैचों में खाता भी नहीं खोल सके विराट कोहली भी इस मैच में 74 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे।

Contents
ऑस्ट्रेलिया के क्लीन स्वीप करने के सपने को किया चकनाचूरसिडनी में 9 साल बाद जीता वनडे मुकाबला

CG News : पीएम किसान योजना के नाम पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने किसानों से वसूला पैसा, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के क्लीन स्वीप करने के सपने को किया चकनाचूर

भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें तीसरे वनडे को जीत पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने की थी, हालांकि उनके इस सपने को रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया। भारतीय टीम को इस मैच में 237 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की, जिसमें गिल 24 रनों की पारी खेलने के बाद जोश हेजलवुड का शिकार बने।

वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोलने के साथ सबसे पहले राहत की सांस ली और फिर उसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर कंगारू टीम के गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई भी मौका नहीं दिया। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी देखने को मिली।

राजभवन में हुई मुलाकात: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा 24वां वार्षिक प्रतिवेदन

सिडनी में 9 साल बाद जीता वनडे मुकाबला

सिडनी के मैदान पर भारतीय टीम का वनडे में रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें वह 9 साल के लंबे अंतराल के बाद इस मैदान पर वनडे मैच जीतने में कामयाब हो सके हैं। टीम इंडिया ने इससे पहले पिछली बार साल 2016 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी और उस मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 99 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली थी। अब दोनों टीमों के बीच में इस वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद 29 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ को BJP ने दिया ऐसा करारा जवाब, लोग लगातार शेयर कर रहे Video
Dhurandhar BO Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का स्वैग, 1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की धमाकेदार एंट्री!
Naxal Encounter in Bijapur: बीजापुर में एनकाउंटर जारी, लगातार फायरिंग के बीच 1 जवान शहीद, 3 से ज्यादा नक्सली ढेर
Abhinav Bindra से लेकर कपिल देव तक… RSS प्रमुख मोहन भागवत की लेक्चर सीरीज में शामिल होंगे दिग्गज
Anti Naxal Operation: नारायणपुर में बड़ा नक्सल भंडार बरामद, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ दवाइयों की भी मिली खेप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG में सनसनीखेज हत्या: BJP के सीनियर नेता अक्षय गर्ग की चाकू-कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

Vishva News
Vishva News
23/12/2025
आज 1 जनवरी 2026: petrol‑diesel के ताज़ा रेट जारी — क्या सस्ता हुआ या महंगा? अपने शहर के दाम जानें
CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम
Loan on Aadhaar: क्या आपके आधार से लिया गया है फर्जी लोन? मोबाइल से तुरंत जांचें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
CG News: अब बैंक न जाकर घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, ‘Jeevan Pramaan’ ऐप करेगा मदद
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?