By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: विष्णुदेव साय बोले: बिरसा मुंडा का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > विष्णुदेव साय बोले: बिरसा मुंडा का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

विष्णुदेव साय बोले: बिरसा मुंडा का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत

Vishva News
Last updated: 30/10/2025 3:31 PM
Vishva News
Published: 30/10/2025
Share
SHARE

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल जनजातीय समाज को एकजुट किया बल्कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई।” कार्यशाला का आयोजन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किया गया था। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

CG News: 21 हजार की रिश्वत लेते PWD सब इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर पूरे देश के आदिवासी समुदाय को गर्व की अनुभूति कराई है।” उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के जनजातीय समाज के विकास के लिए ठोस योजनाओं पर काम कर रही है — शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और परंपरागत संसाधनों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने कहा कि भाजपा का मूल दर्शन “सबका साथ, सबका विकास” तभी पूर्ण होगा जब समाज के हर वर्ग को बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें यह सिखाता है कि अपने अधिकारों और संस्कृति के लिए संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।

CG CRIME: प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण, प्रेमिका के भाई और परिजनों ने युवक की बेरहमी से की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जनजातीय समाज भाजपा का आधार स्तंभ है और पार्टी हमेशा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राज्यभर में जनजातीय गौरव यात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि भाजपा ने सदैव जनजातीय समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा, “आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर भी एक जनजातीय महिला — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू — विराजमान हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय सशक्तिकरण का उदाहरण है।” कार्यक्रम के अंत में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यशाला में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान को संरक्षित करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG Liquor Scam Case: कवासी लखमा को राहत नहीं, हाई कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने से बढ़ी मुश्किलें
Sex Racket का खुलासा: स्पा की आड़ में देह व्यापार का खेल, पुलिस का छापा, 5 लड़कियां-4 ग्राहक और मैनेजर गिरफ्तार
Special Trains: छत्तीसगढ़ में रेलवे ने त्योहारी यात्रा को बनाया आसान, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें लगाएंगी 54 फेरे
आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ पूरी निष्पक्षता से न्याय करेगी हमारी सरकार” – CM विष्णुदेव साय
Chhattisgarh: गृहमंत्री विजय शर्मा का दावा, 80 प्रतिशत नक्सलवाद हुआ समाप्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
अपराधदेश - विदेशप्रमुख खबरें

सिडनी में फायरिंग का दावा, गोदारा गैंग ने दिया चेतावनी: महेंद्र डेलाना का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

Vishva News
Vishva News
28/12/2025
CG Weather Alert: अंबिकापुर में तापमान 4.6°C, राज्य के कुछ हिस्सों में शीत लहर की संभावना
CG News: प्रदेश के NHM कर्मचारी कल से बेमुद्दत हड़ताल पर… यहां आपातकालीन सेवाएं भी रहेगी बंद
4 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे की तैयारी तेज, डिप्टी CM विजय शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण
उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में तूफान की दस्तक… देश दो हिस्सों में बंटा मौसम का बड़ा अपडेट
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?