By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: चीन का ‘शेनझोउ-21’ मिशन सफल: 3 एस्ट्रोनॉट्स और 4 चूहे रिकॉर्ड समय में पहुंचे अंतरिक्ष स्टेशन
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > चीन का ‘शेनझोउ-21’ मिशन सफल: 3 एस्ट्रोनॉट्स और 4 चूहे रिकॉर्ड समय में पहुंचे अंतरिक्ष स्टेशन
देश - विदेश

चीन का ‘शेनझोउ-21’ मिशन सफल: 3 एस्ट्रोनॉट्स और 4 चूहे रिकॉर्ड समय में पहुंचे अंतरिक्ष स्टेशन

Vishva News
Last updated: 01/11/2025 3:46 PM
Vishva News
Published: 01/11/2025
Share
SHARE

जिउक्वान (चीन): चीन का अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-21’ 4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया है। चीन ने शनिवार को बताया कि उसका यह यान सफलतापूर्वक देश के अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया है। इसके सफल प्रक्षेपण के बाद यह यान तीन सदस्यीय दल के साथ रिकॉर्ड समय में अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचा।

Contents
    • साढ़े तीन घंटे में अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा शेनझोउ-21
  • क्या है चीन का प्लान
    • 300 चूहों में हुआ 4 का चुनाव
    • चांद पर यात्री भेजने की योजना

‘हिम्मत हो तो कुछ भी मुमकिन’ — गर्भावस्था में भी नहीं टूटी सोनिका की जिद, 145 किलो उठाकर बनीं प्रेरणा

साढ़े तीन घंटे में अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा शेनझोउ-21

चाइना मेंड स्पेस एजेंसी (CMSA) के अनुसार यान के स्टेशन से जुड़ने की प्रक्रिया लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरी हुई, जो पिछले अभियान की तुलना में तीन घंटे तेज रही। ‘शेनझोउ-21’ ने शुक्रवार रात स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 44 मिनट पर उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी थी। यान के तीनों अंतरिक्ष यात्री अब स्टेशन के ‘तियान्हे कोर मॉड्यूल’ में प्रवेश करेंगे। दल का नेतृत्व पायलट और कमांडर झांग लू कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘शेनझोउ-15’ मिशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके साथ पहली बार अंतरिक्ष यात्रा पर जा रहे वू फी (32) हैं , जो एक इंजीनियर हैं और अब तक के चीन के सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री माने जा रहे हैं। तीसरे सदस्य झांग होंगझांग हैं, जो पेलोड विशेषज्ञ हैं और पहले नई ऊर्जा व उन्नत सामग्रियों पर शोध कार्य कर चुके हैं।

क्या है चीन का प्लान

चीन के प्लान के तहत तीनों अंतरिक्ष यात्री लगभग छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जैव प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष चिकित्सा, पदार्थ विज्ञान और अन्य विषयों से संबंधित 27 वैज्ञानिक और अनुप्रयुक्त प्रयोगों पर काम करेंगे। इस मिशन की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि चीन ने पहली बार अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर चूहे भेजा है। चीनी विज्ञान अकादमी के इंजीनियर हान पेई ने बताया कि चार चूहों (दो नर और दो मादा) पर नजर रखी जाएगी, ताकि यह अध्ययन किया जा सके कि भारहीनता और सीमितता उनके व्यवहार को कैसे प्रभावित करती है।

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत.. कई घायल

300 चूहों में हुआ 4 का चुनाव

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, 60 दिनों के गहन प्रशिक्षण के बाद 300 चूहों में से इन चार चूहों का चयन किया गया। चाइना नेशनल रेडियो ने बताया कि ये चूहे अंतरिक्ष स्टेशन में पांच से सात दिन रहेंगे और फिर ‘शेनझोउ-20’ के जरिये पृथ्वी पर लौट आएंगे।

चांद पर यात्री भेजने की योजना

चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने कहा कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना के तहत अनुसंधान और विकास कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। साथ ही पाकिस्तान के साथ सहयोग के तहत दो पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण के लिए चीन भेजने की प्रक्रिया भी जारी है। इनमें से एक को पेलोड विशेषज्ञ के रूप में एक अल्पकालिक मिशन पर भेजने की योजना है, जो किसी विदेशी अंतरिक्ष यात्री की चीन के अंतरिक्ष स्टेशन की पहली यात्रा होगी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Petrol Diesel Price 9 Jan: टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें
Gold Rate Today 26 December 2025: क्रिसमस के बाद सर्राफा बाजार में आई तेजी, सोने और चांदी के दाम बढ़े
South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल
सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को भेजा बाढ़ का अलर्ट
Rashifal 20 January 2026 : जानें 20 जनवरी 2026 का आपका राशिफल और करें दिन की शुरुआत सही अंदाज में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CBI की बड़ी कार्रवाई: ताज होटल में छापेमारी, डाक विभाग के चार कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए

Vishva News
Vishva News
25/12/2025
दिल्ली ब्लास्ट के बाद रायपुर एयरपोर्ट अलर्ट मोड में, डॉग स्क्वाड ने पूरा टर्मिनल खंगाला
Bijapur Naxali : मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने उतारा भाजपा कार्यकर्ता को मौत के घाट, फैली दहशत…
CG में दर्दनाक हादसा: बस का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को कार ने कुचला, एक की मौत, दो घायल
Women’s Kabaddi World Cup 2025: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुँचाया, ईरान को 33-21 से दी मात
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?