By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: IND vs AUS T20: अभिषेक शर्मा ने 11 रन पूरा करते ही रचा इतिहास, बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > खेल > IND vs AUS T20: अभिषेक शर्मा ने 11 रन पूरा करते ही रचा इतिहास, बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
खेल

IND vs AUS T20: अभिषेक शर्मा ने 11 रन पूरा करते ही रचा इतिहास, बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vishva News
Last updated: 08/11/2025 4:13 PM
Vishva News
Published: 08/11/2025
Share
SHARE

IND vs AUS T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिसके बाद भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग में उतरी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत दी है। अभिषेक ने जैसे ही अपनी पारी का 11वां रन पूरा किया उसी के साथ वह एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाब हो गए।

Contents
  • सबसे कम गेंदों में पूरे किए 1000 टी20 इंटरनेशनल रन
  • टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी
  • कोहली के बाद इस मामले में दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने अभिषेक शर्मा

CG CRIME: तंत्र-मंत्र के झांसे में ठगी, बीमार SI को ठीक करने का बहाना, महिलाओं ने उड़ाए लाखों रुपये और गहने

सबसे कम गेंदों में पूरे किए 1000 टी20 इंटरनेशनल रन

अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में जैसे ही अपनी पारी का 11वां रन पूरा किया, उसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी टिम डेविड के नाम पर था जिन्होंने 569 गेंदों में अपने 1000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। वहीं अभिषेक शर्मा ने इस आंकड़े को सिर्फ 528 गेंदों में पूरा कर लिया। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है, जिन्होंने अपने 1000 टी20 इंटरनेशनल रन 573 गेंदों में पूरे किए थे।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

मुंबई से फरार बांग्लादेशी आरोपी दुर्ग में दबोचा गया, जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर किया गिरफ्तार

  • अभिषेक शर्मा (भारत) – 528 गेंद
  • टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया) – 569 गेंद
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) – 573
  • फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 599 गेंद

कोहली के बाद इस मामले में दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने अभिषेक शर्मा

भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 1000 रनों का आंकड़ा पूरा करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है, जिन्होंने 27 पारियों में इसे हासिल किया था। वहीं अब अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रनों का आंकड़ा 28 पारियों में पूरे किए हैं। साल 2025 में अभी तक अभिषेक शर्मा का बल्ले से काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने लगातार टीम को तेज शुरुआत देने में अहम भूमिका अदा की है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

VHT 2025-26: सिर्फ 1 रन बनाते ही विराट कोहली रचेंगे इतिहास, सचिन के बाद हासिल करेंगे यह बड़ा मुकाम
Asia Cup 2025: बदली मैचों की टाइमिंग, भारत-पाक मैच देखने से पहले जान लें नया समय
India-Pakistan match live : सोनी के अलावा अब यहां भी देख सकते हैं मैच, बस करना होगा इतना सा काम
ICC का बड़ा फैसला: भारत-पाकिस्तान मैच विवाद में सूर्यकुमार यादव और बुमराह पर जुर्माना, हारिस रऊफ को 2 मैचों का बैन
ICC T20 World Cup 2026: बांग्लादेश का T20 वर्ल्ड कप से बाहर होना लगभग तय, इस देश को मिल सकता है सीधा टिकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: सचिन पायलट के नेतृत्व में हो रही ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सभा

Vishva News
Vishva News
09/09/2025
घर लौटकर चप्पल पहनी… अंदर छिपा था जहरीला सांप, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दर्दनाक मौत
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में गिरेगा तापमान
जादू-टोना के शक में मां को उतार दिया मौत के घाट, तांत्रिक के कहने पर बेटे ने दिया घटना को अंजाम…
Republic Day 2026 Live: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और ब्रह्मोस-आकाश-अर्जुन टैंक की दहाड़
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?