By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Parineeti Bishnoi: 10 साल की उम्र में योग गुरु बनी परिणीति विश्नोई, जानिए उनकी प्रेरणादायक यात्रा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > महिला विशेष > Parineeti Bishnoi: 10 साल की उम्र में योग गुरु बनी परिणीति विश्नोई, जानिए उनकी प्रेरणादायक यात्रा
महिला विशेष

Parineeti Bishnoi: 10 साल की उम्र में योग गुरु बनी परिणीति विश्नोई, जानिए उनकी प्रेरणादायक यात्रा

Vishva News
Last updated: 10/11/2025 4:38 PM
Vishva News
Published: 10/11/2025
Share
SHARE

वो कहावत है न कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती….. इसी बात को चरितार्थ कर दिखाया है परिणीति बिश्नोई ने। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लोग सपने देखते हैं। बड़ी से बड़ी हस्तियां उनके काम की सराहना कर चुकी हैं। 10 साल की परिणीति बिश्नोई अपने टेलेंट से दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। दरअसल, राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली परिणीति बिश्नोई एक योग टीचर हैं। वो बड़े-बड़े लोगों को भी योग सिखाती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये परिणीति लाखों लोगों को योग से जुड़े टिप्स देती हैं, ताकि लोग फिट रहें।

CG में फिल्मी स्टाइल छापा: जंगल से 143 बोरी अवैध धान जब्त, SDM का डायलॉग वायरल

कौन हैं परिणीति विश्नोई

जानकारी के मुताबिक, परिणीति विश्नोई जोधपुर से 13 किलोमीटर दूर लूणी तहसील के भागासनी गांव की रहने वाली है। उन्होंने अपने पिता रामचंद्र विश्नोई से ही योग सीखा है। वो खुद डीपीएस स्कूल पाली रोड में योग टीचर हैं, जिस वजह से परिणीति का जुड़ाव योग से काफी बचपन से ही है। परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता से योग करना सीखा। इसके बाद फिर धीरे-धीरे उन्होंने योग की बारीकियां सीखी और अब तो वो लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

9 लाख से ज्यादा हैं फॉलोअर्स 

आपको बता दें कि वर्तमान समय में परिणीति के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी वीडियो देखकर उनसे प्रेरित होते हैं। 10 साल की परिणीति कठिन से कठिन योग भी बड़ी आसानी से कर देती हैं, जिस वजह से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर योग गुरु बाबा रामदेव, पंजाब सीएम भगवंत मान, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वसुंधरा राजे जैसी नामचीन हस्तियां परिणीति के योग की तारीफ कर चुके हैं। इतना ही नहीं वो योग गुरु रामदेव के साथ मंच पर योग भी कर चुकी हैं।

रायपुर में दर्दनाक हादसा: खुले गड्ढे में गिरकर दो मासूमों की मौत, लोगों ने रिंग रोड-1 किया जाम

 

पीएम से मिलने का है सपना

परिणीति का सपना है कि वह एक दिन देश के ओलंपिक में खेलकर गोल्ड मेडल जीतेंगी। इस सपने को पूरा करने के बाद वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहती हैं। क्योंकि पीएम मोदी ने देशभर में योग को बढ़ावा दिया है। वैसे तो उन्हें कई जगहों पर सम्मानित भी किया जा चुका है, लेकिन मात्र 10 साल की उम्र में उन्हें मारवाड़ गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया था, जो उनके लिए काफी गर्व की बात है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Ashwini Ganapathi: महिलाओं के आत्मविश्वास और जुनून की मिसाल, अश्विनी गणपति ने ‘डीप जापान अल्ट्रा 100’ रेस में रचा इतिहास
जूडो में हिमांशी टोकस का शानदार प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम किया रोशन
Indira Gandhi Punyatithi: लौह महिला की याद में झुका राष्ट्र, जानिए उनकी उपलब्धियां और निर्णायक फैसले जिन्होंने बदला भारत का भविष्य
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

साढ़े तीन साल की बच्ची ने ‘राधे-राधे’ बोला तो प्रिंसिपल ने मुंह में टेप चिपकाकर पीटा

praveen
praveen
01/08/2025
Facts About Indian Women: भारतीय महिलाओं ने एवरेस्ट से लेकर टेक्नोलॉजी तक, हासिल की है बड़ी सफलता
Horrific Blast in Pakistan: तेज धमाके से पुलिस वैन के उड़े परखच्चे, फिर अंधाधुंध फायरिंग, दिल दहला देगा VIDEO
CG – टीम इंडिया का रोमांचक जंगल सफारी, बार नवापारा अभयारण्य में वाइल्ड्लाइफ का अनुभव
CG में धर्मांतरण का भंडाफोड़… प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, एसईसीएल कर्मचारी हिरासत में
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?