Gold Rate Today: देशभर में सोने और चांदी के दामों में कमजोरी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में प्रेशर और घरेलू मांग में नरमी की वजह से गोल्ड की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट के दामों में भी समान गिरावट दिखी। तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹890 और 22 कैरेट गोल्ड ₹810 टूट गया है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब ₹1,24,120 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹1,13,790 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में भी समान गिरावट देखने को मिली है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,13,640 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,23,970 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
CG Weather Update : दिन का पारा चढ़ा, रात में ठंडक बरकरार… तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज
Gold Rate In India:
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790
🔹 मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,25,010 | 22 कैरेट – ₹1,14,590
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790
🔹 पटना: 24 कैरेट – ₹1,24,020 | 22 कैरेट – ₹1,13,690
🔹 जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,24,020 | 22 कैरेट – ₹1,13,690
Silver Price In India Today : चांदी में भी यही रुझान जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी आज ₹100 नीचे आई है। इससे पहले तीन दिनों में कुल ₹7100 की गिरावट दर्ज की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही चांदी अचानक ₹6000 प्रति किलो महंगी हो गई थी। तेज उतार-चढ़ाव के बाद आज चांदी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई-चारों शहरों में ₹1,60,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

