सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई है. फुटबॉल खेलने के लिए मैदान में पहुंचा था और वॉर्मअप के दौरान गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने की वजह से बच्चे ने दम तोड़ा है. हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होगा.
सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में रोज की तरह रविवार की सुबह भी 14 साल का मोहम्मद फैजल निखिल फुटबॉल खेलने मैदान पहुंचा था.जैसे ही उसने वॉर्मअप शुरू किया, अचानक वह मैदान पर गिर पड़ा. साथी खिलाड़ी घबरा गए, तुरंत उसे छिंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को हार्ट अटैक आया हो सकता है. हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा.
अचानक मिली इस सूचना ने परिवार के होश उड़ा दिए. जो बच्चा रोज मुस्कुराते हुए घर से मैदान जाता था, वही कुछ ही समय में अस्पताल से निर्जीव लौट आया। मैदान में साथ खेलने वाले बच्चों ने बताया कि फैजल पूरी तरह फिट दिख रहा था. वह रोज सबसे पहले आता था, दौड़ता था, एक्सरसाइज करता था. कभी सांस फूलने या कमजोरी की कोई शिकायत नहीं की. अचानक हुई इस मौत ने सभी को हैरान और स्तब्ध कर दिया है.
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

