जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम सुकली में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 49 पर हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक बताई है।
मृतकों की पहचान नवागढ़ क्षेत्र के सड़क पारा और शांति नगर निवासी विश्वनाथ देवागन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक बारात में शामिल होकर नवागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान सुकली के पास उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

