By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Operation Sindoor के बाद बड़ा कदम: भारत रूस से खरीदेगा 300 नई मिसाइलें, जल्द जारी होगा RFP
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Operation Sindoor के बाद बड़ा कदम: भारत रूस से खरीदेगा 300 नई मिसाइलें, जल्द जारी होगा RFP
देश - विदेश

Operation Sindoor के बाद बड़ा कदम: भारत रूस से खरीदेगा 300 नई मिसाइलें, जल्द जारी होगा RFP

Vishva News
Last updated: 28/11/2025 1:54 PM
Vishva News
Published: 28/11/2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों के बीच एक बड़ी अहम खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 4 और 5 दिसंबर को होने वाली मुलाकात में भारत 5 S-400 स्क्वॉड्रन की मांग करने वाला है। साथ ही, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को ताकत देने के लिए 300 रूसी मिसाइलों की खरीद शुरू करने की योजना है। बताया जा रहा है कि भारत जल्द ही रूस को 300 मिसाइलों के लिए प्रस्ताव का अनुरोध (RFP) जारी करेगा। ये मिसाइलें S-400 सिस्टम को रीफिल करने के लिए हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल की गई थीं। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम भारत की हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने का हिस्सा है।

Contents
  • Su-57 फाइटर जेट पर भी हो रहा विचार
  • क्या है S-400 सुदर्शन चक्र?

देशभर में मौसम का कहर: कुछ जगह माइनस में तापमान, तो कहीं मूसलधार बारिश से हाहाकार

Su-57 फाइटर जेट पर भी हो रहा विचार

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत रूस के पांचवीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट के दो से तीन स्क्वाड्रन खरीदने पर विचार कर रहा है। रूस इसे अमेरिकी एफ-35 लाइटनिंग II का विकल्प बता कर प्रचारित कर रहा है। एक सूत्र ने बताया, ‘यह भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को 2-3 स्क्वाड्रन में शामिल करने की बात है। यह एक अस्थायी उपाय होगा, जब तक स्वदेशी स्टेल्थ एएमसीए (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) 2035 तक तैयार नहीं हो जाता। लेकिन Su-57, एफ-35 या किसी अन्य विकल्प पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।’ भारत मॉस्को से अतिरिक्त S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने पर भी विचार कर रहा है।

Bilaspur Train Accident Update : चश्मदीद महिला ALP रश्मि राज का 23 दिन बाद गोपनीय बयान दर्ज

क्या है S-400 सुदर्शन चक्र?

भारत ने रूसी S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को ‘सुदर्शन चक्र’ नाम दिया है। यह नाम महाभारत से लिया गया है, जहां भगवान विष्णु का यह हथियार सटीकता, गति और मारक क्षमता का प्रतीक है। ठीक उसी तरह, S-400 की क्षमताएं भी ऐसी ही हैं।  रूस की अल्माज-अंते कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया यह सिस्टम दुनिया के सबसे उन्नत लंबी दूरी के सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टमों में से एक है। यह विमान, ड्रोन्स और बैलिस्टिक मिसाइलों जैसे हवाई हमलों को रोक सकता है। इसकी पहुंच 400 किलोमीटर तक है और यह 600 किलोमीटर दूर के लक्ष्यों को पहचान सकता है। भारत के ये हथियार निश्चित रूप से चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाने वाले हैं।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

Rashifal 31 January 2026: किस्मत देगी साथ या होगी परीक्षा? जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं
Gold Rate Today: देव दिवाली पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, दो दिन से लगातार सस्ता हो रहा बाजार
Parliament Winter Session: 1 से 19 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र तय, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग
Delhi Blast Update: कौन है दिल्ली धमाके का मास्टरमाइंड? जांच में सामने आया साजिशकर्ता का नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG पुलिस में हड़कंप: IPS रतनलाल डांगी पर लगे आरोप की जांच करेंगे IG आनंद छाबड़ा

Vishva News
Vishva News
23/10/2025
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: ट्रेड टेस्ट और PET परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
अमेरिका ने वेनेजुएला पर बढ़ाया सैन्य दबाव, त्रिनिदाद में तैनात किया युद्धपोत USS Gravely
Richa Ghosh: रिचा घोष का शानदार सफर.. क्रिकेट मैदान से DSP तक, बना दिया नया इतिहास
CG Accident News: यात्री बस पलटी, 40 सवारों में से 6 घायल, दो की हालत गंभीर
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?