By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: 200 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे ग्रामीण, श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > 200 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे ग्रामीण, श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

200 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे ग्रामीण, श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Vishva News
Last updated: 06/12/2025 4:30 PM
Vishva News
Published: 06/12/2025
Share
SHARE

खैरागढ़ : जिले में प्रस्तावित श्री सीमेंट लिमिटेड की सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना के खिलाफ जनविरोध चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों किसानों ने 200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रालियों के काफिले के साथ छुईखदान की ओर कूच किया। महिलाओं, युवाओं और बुज़ुर्गों की भारी भागीदारी ने विरोध को बड़े जनआंदोलन का रूप दिया। किसान हल्ला–बोल रैली को छुईखदान की सीमा से पहले ही पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पैदल ही आगे बढ़ते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए 11 दिसंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई को तत्काल रद्द करने की मांग रखी।

Contents
  • 39 गांवों का लिखित विरोध, पंचायतों ने भी सुनाई दो टूक बात
  • ग्रामीणों का आरोप – जनसुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं
  • मांगों पर सहमति नहीं बनी होगा व्यापक आंदोलन

Open School Exam: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

39 गांवों का लिखित विरोध, पंचायतों ने भी सुनाई दो टूक बात

प्रस्तावित खदान क्षेत्र के 10 किलोमीटर दायरे में आने वाले 39 गांवों ने लिखित आपत्ति दर्ज करते हुए परियोजना का विरोध किया है। सण्डी, पंडारिया, विचारपुर और भरदागोड़ पंचायतों ने अपने ग्रामसभा प्रस्तावों में स्पष्ट कहा है कि वे चूना पत्थर खदान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खदान खुलने पर जलस्रोत, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडराएगा।

ग्रामीणों का आरोप – जनसुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं

ग्रामसभा से शुरू हुआ यह विरोध अब गांवों की सीमाओं को पार कर विधायक कार्यालयों, युवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान से होने वाला प्रदूषण और विस्थापन उनकी आजीविका पर सीधा प्रहार करेगा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जनसुनवाई की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और प्रभावित गांवों की असल राय को शामिल नहीं किया गया। खदान के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया के तहत 11 दिसंबर को जनसुनवाई नियत है, लेकिन बढ़ते विरोध के बीच इसे लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

MP निर्मित अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

मांगों पर सहमति नहीं बनी होगा व्यापक आंदोलन

किसानों का कहना है कि जब 39 गांव औपचारिक रूप से परियोजना को अस्वीकार कर चुके हैं तो जनसुनवाई का कोई औचित्य नहीं बचता। ग्रामीणों के व्यापक विरोध, पंचायतों की दो टूक आपत्तियों और राजनीतिक–सामाजिक संगठनों के समर्थन से यह आंदोलन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी तो विरोध और भी व्यापक रूप ले सकता है। क्षेत्र में प्रस्तावित श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ उठ रही यह आवाज अब केवल पर्यावरण या भूमि से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि ग्रामीणों के अस्तित्व, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का संघर्ष बन चुकी है। हजारों किसानों का शक्ति प्रदर्शन यह साफ संदेश देता है कि स्थानीय जनता अपनी भूमि और जल स्रोतों के सवाल पर किसी तरह का समझौता करने के पक्ष में नहीं है।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन.
Chhattisgarh: कृषि पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग, तेज हवा से बढ़ीं लपटें, करोड़ों का सामान और मशीनें जलकर खाक
8 अक्टूबर अंतिम तारीख, महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवायसी अनिवार्य
Delhi Red Fort Blast Case: 2 किलो अमोनियम नाइट्रेट से हुआ बड़ा विस्फोट, जांच में नया खुलासा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति दी, विशेष सुनवाई में संवेदनशील फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

संजय दत्त ने खरीदी Tesla Cybertruck, मुंबई की सड़कों पर दिखी एलन मस्क की पसंदीदा SUV, जानें इसकी कीमत

Vishva News
Vishva News
18/01/2026
भिलाई में ISIS नेटवर्क का भंडाफोड़: एटीएस ने चार और नाबालिग गिरफ्तार किए, कुल संख्या पहुँची छह
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया बस्तर में नए सबेरे का स्वागत — अब आतंक नहीं, खेलों से पहचान
CG NEWS: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
रक्षाबंधन 2025ः पीएम मोदी-सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई, राष्ट्रपति मुर्मु ने शुभकामना संदेश में कही ये बात
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?