Gold Rate Today 9 December 2025: भारत में सोने की कीमतों मंगलवार (09 दिसंबर) को एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों की बढ़ी खरीदारी ने गोल्ड रेट को दो दिन लगातार ऊपर धकेला है। दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 10-10 रुपये महंगा हुआ, जबकि पिछले दो दिनों में 24 कैरेट में कुल 280 रुपये और 22 कैरेट में 250 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। इसके उलट चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है और दो दिनों में 1,100 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गई है।
Petrol Diesel Price: पेट्रोल‑डीजल के दाम में अपडेट, जानें आज आपके शहर में कितना हुआ बदलाव
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है,जबकि 22 कैरेट का भाव 1,19,710 रुपये के करीब है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,560 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,30,430 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक 9 और 10 दिसंबर को होने वाली है। बाजार में कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्याज दर में कटौती की जा सकती है। ब्याज दर कम होने पर बॉन्ड मार्केट dull होता है और निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश में गोल्ड पर दांव लगाते हैं। यही वजह है कि घरेलू बाजार में सोने के दाम तेजी की राह पर दिख रहे हैं।
IndiGo की शीतकालीन उड़ानों में कटौती, खाली हुए स्लॉट अन्य Airlines को मिलेगा, सरकार ने किया ऐलान
देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,30,580 | 22 कैरेट – ₹1,19,710 | 18 कैरेट – ₹97,980
🔹 मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,30,430 | 22 कैरेट – ₹1,19,560 | 18 कैरेट – ₹97,830
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,30,430 | 22 कैरेट – ₹1,19,560 | 18 कैरेट – ₹97,830
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,31,340 | 22 कैरेट – ₹1,20,390 | 18 कैरेट – ₹1,00,390
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,30,430 | 22 कैरेट – ₹1,19,560 | 18 कैरेट – ₹97,830
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,30,430 | 22 कैरेट – ₹1,19,560 | 18 कैरेट – ₹97,830
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,30,580 | 22 कैरेट – ₹1,19,710 | 18 कैरेट – ₹97,980
🔹 पटना: 24 कैरेट – ₹1,30,480 | 22 कैरेट – ₹1,19,610 | 18 कैरेट – ₹97,880
🔹 जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,30,580 | 22 कैरेट – ₹1,19,710 | 18 कैरेट – ₹97,980
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,30,480 | 22 कैरेट – ₹1,19,610 | 18 कैरेट – ₹97,880
Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

