By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: कस्टम मिलिंग घोटाला: EOW चार्जशीट में कारोबारी अनवर के करीबी दीपेन चावड़ा की साजिशों का खुलासा
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > कस्टम मिलिंग घोटाला: EOW चार्जशीट में कारोबारी अनवर के करीबी दीपेन चावड़ा की साजिशों का खुलासा
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

कस्टम मिलिंग घोटाला: EOW चार्जशीट में कारोबारी अनवर के करीबी दीपेन चावड़ा की साजिशों का खुलासा

Vishva News
Last updated: 11/12/2025 4:54 PM
Vishva News
Published: 11/12/2025
Share
SHARE

रायपुर : प्रदेश में हुए कस्टम मिलिंग घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की जांच लगातार परतें खोल रही है. सरकारी अनाज की मिलिंग, परिवहन और बिलिंग से जुड़े इस घोटाले में करोड़ों रुपए की अवैध वसूली के जाल का संचालन कैसे होता था, इसकी गुत्थी सुलझ चुकी है.

ईओडब्ल्यू ने मुख्य आरोपित धनवाद, झारखंड निवासी दीपेन चावड़ा के खिलाफ विस्तृत चालान दाखिल करते हुए उसके भूमिका को पूरे नेटवर्क का ’मुख्य कैश कलेक्शन एजेंट’ बताया है. आरोप पत्र में गवाह अंकुर पालीवाल और सूरज पवार ने बयान में बताया कि उन्हें फेसटाइम लोकेशन भेजकर रकम लेने भेजा जाता था. 3-4 दिनों के भीतर लगभग 20-22 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन होता था. यह रकम लगभग 10 बार इकट्ठा की गई. सात बार सिद्धार्थ सिंघानिया से ली गई. रकम सीधे इंडियन चिल्ली गली में ले जाकर कारोबारी अनवर ढेबर के आदमी को दी जाती थी. शिफ्ट बदलने या ज्यादा रकम होने पर इसे तीन-चार लोगों में बांटा जाता था.

चुनाव आयोग का बड़ा कदम: छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी

विश्वस्त व्यक्ति की भूमिका में था चावड़ा: आरोप पत्र में बताया गया है कि चावड़ा, घोटाले के मुख्य आरोपित अनवर ढेबर का भरोसेमंद आदमी था. अनवर के कहने पर पूरे राज्य में फैले स्थानों से करोड़ों रुपये की अवैध राशि की वसूली, उसके संचलन और सुरक्षित डिलीवरी का काम दीपेन संभालता था.

रकम भेजने कोडवर्ड्स और फेसटाइम लोकेशन: दीपेन एक करोड़ रुपये तक नकद लेकर विभिन्न शहरों में जाता था. राशि प्रायः कार्टन, बैग, बोरे आदि में पैक रहती थी. रकम को भिलाई, दुर्ग, रावाभाठा, खुर्सीपार, कोटा रोड और वीआइपी एरिया तक में छोड़ने जाता था. रकम खोलकर गिनने की जिम्मेदारी उसकी नहीं होती थी. उसे सिर्फ सुरक्षित डिलीवरी करनी होती थी. रकम लेने-देने के लिए उसे कोडवर्ड्स और फेसटाइम लोकेशन भेजी जाती थी.

कलेक्शन पाइंट अलग-अलग जगह: चावड़ा के बयान के अनुसार, दो प्रमुख स्थान थे जहां वह रकम प्राप्त करता था. इंडियन चिली स्क्वायर गली, शंकर नगर अनवर ढेबर के आदमी यहां कार लेकर आते थे. वेलिंगटन कोर्ट होटल की पार्किंग, जहां विकास अग्रवाल (सुब्बू) के लोग रकम सौंपते थे. इन दोनों स्थानों का उपयोग सुरक्षा और लो-प्रोफाइल कवर बनाए रखने के लिए किया जाता था.

Man Kaur: 100 की उम्र में 100 से ज्यादा मेडल जीतने वाली मन कौर ने बुजुर्गों के लिए उदाहरण पेश किया

तीन ने बनाई घोटाले की योजना: ईओडब्ल्यू का दावा है है कि कस्टम मिलिंग घोटाले की प्लानिंग रामगोपाल अग्रवाल, अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा ने रची थी. तीनों ने पहले रोशन चंद्राकर को एसोसिएशन में पद दिलाया और उसके माध्यम से वसूली शुरू कराई. एसोसिएशन को प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के लिए आगे किया गया. सीएम हाउस में इसकी बैठक हुई, जिसमें कई अधिकारी मौजूद थे. बैठक में कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया गया.

मोबाइल जांच के बाद राजफाश: जांच में राजफाश हुआ है कि सीएसपीडीसीएल का एमडी बनने दीपेन को दिए 13 करोड़ दीपेन सहित अन्य के मोबाइल की जांच के दौरान राजफाश हुआ है कि सीएसपीडीसीएल का एमडी बनने के लिए अशोक कुमार ने दीपेन के माध्यम से अनवर ढेबर और रिटायर्ड आइएएस अनिल टुटेजा को 13 करोड़ रुपये भिजवाए. दीपेन पैसा लेने उनके घर गया और बोरियों में रकम लेकर आया. इसके बाद अशोक की पोस्टिंग हुई. एजेंसी ने चैट रिकवर कर ली है. एजेंसी का दावा है कि पिछली सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग में जमकर वसूली हुई थी.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

रायपुर में महिला से मारपीट, टोनही बताकर की गाली-गलौज; आरोपी पर FIR दर्ज
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल
Chhattisgarh : एक नवंबर से पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य, 10 नवंबर तक आम जनता को दी गई छूट
CG NEWS: मोतियाबिंद सर्जरी के बाद 9 मरीजों की हालत गंभीर, रायपुर अस्पताल में इलाज जारी
PM Kisan Nidhi Yojana 21th Installment Update: किसानों को आज बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CGPSC 2025 नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर भर्ती, CMO के 29 और डिप्टी कलेक्टर के 14 पद; फरवरी 2026 में प्रारंभिक परीक्षा

Vishva News
Vishva News
26/11/2025
CG CRIME : दुर्ग-भिलाई के बदमाशों ने बार में मचाया उत्पात, पिस्टल के बट्टे से कारोबारी का चेहरा कुचला
Chaliha Mahotsav Special: श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चकरभाठा में 12 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, देखें सूची
तेलंगाना में 12 हजार करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा, 13 आरोपी दबोचे गए
Pahalgam Terror Attack: 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत के मामले में NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, जांच में हुए कई बड़े खुलासे
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?