By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG में भूमि डायवर्सन की प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन, किसानों को नहीं लगाना पड़ेगा SDM कार्यालय का चक्कर
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG में भूमि डायवर्सन की प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन, किसानों को नहीं लगाना पड़ेगा SDM कार्यालय का चक्कर
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG में भूमि डायवर्सन की प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन, किसानों को नहीं लगाना पड़ेगा SDM कार्यालय का चक्कर

Vishva News
Last updated: 13/12/2025 3:35 PM
Vishva News
Published: 13/12/2025
Share
SHARE

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीनों के डायवर्सन की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है. इसके लागू होने के बाद गांव से लेकर शहर तक किसानों और भूमि स्वामियों को एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. राज्य सरकार ने इसके लिए नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार कर दिया है, जिस पर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होते ही इसे लागू किया जाएगा. नई व्यवस्था के तहत जमीन का डायवर्सन कराने के लिए भूमि स्वामी को सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ क्षेत्र के अनुसार तय भू-राजस्व और प्रीमियम दर का ऑनलाइन भुगतान भी करना होगा. आवेदन संबंधित जिले के एसडीएम के पास ऑनलाइन ही पहुंचेगा. नियम के मुताबिक एसडीएम को 15 दिनों के भीतर डायवर्सन आदेश जारी करना अनिवार्य होगा. यदि तय समय में आदेश जारी नहीं किया गया, तो 16वें दिन ऑटोमेटिक सिस्टम से आदेश जारी होकर डायवर्सन स्वतः मान्य हो जाएगा.

Contents
  • 15 दिन का समय दावा-आपत्ति के लिए
  • एसडीएम दफ्तर के चक्कर से मिलेगी राहत
  • प्रीमियम दरें होंगी लागू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में लिया भाग, रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक

15 दिन का समय दावा-आपत्ति के लिए


राज्य सरकार ने डायवर्सन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (व्यपवर्तित भूमि के लिए भू-राजस्व का निर्धारण तथा पुनर्निधारण) नियम 2025 तैयार किया है. इस पर 15 दिनों तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है. दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद नियमों को लागू कर दिया जाएगा.

एसडीएम दफ्तर के चक्कर से मिलेगी राहत


अब तक डायवर्सन की प्रक्रिया लंबी और जटिल मानी जाती थी. आवेदन के बाद एसडीएम को आदेश जारी करने के लिए 60 दिन तक का समय मिलता था, फिर भी लोगों को बार-बार कार्यालय जाना पड़ता था. इसी कारण राज्य में डायवर्सन के हजारों प्रकरण लंबित हैं. नई ऑनलाइन व्यवस्था से न सिर्फ लंबित मामलों में कमी आएगी, बल्कि अघोषित लेन-देन पर भी रोक लगने की उम्मीद है.

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए खुशखबरी: तूहर टोकन ऐप 24×7 हुआ सक्रिय, कभी भी टोकन बुक करें

प्रीमियम दरें होंगी लागू


नए सिस्टम में डायवर्सन के लिए प्रीमियम दरें तय की गई हैं, जो लगभग 3 रुपए प्रति वर्गमीटर से लेकर 25 रुपए प्रति वर्गमीटर तक होंगी. ये दरें नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग होंगी. साथ ही आवासीय, कॉलोनी परियोजना, वाणिज्यिक, औद्योगिक, मिश्रित उपयोग, सार्वजनिक, संस्थागत, चिकित्सा सुविधाएं और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के अनुसार भी अलग-अलग प्रीमियम दरें लागू होंगी. सरकार का दावा है कि इस नई ऑनलाइन व्यवस्था से डायवर्सन प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और आसान हो जाएगी.

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG में समोसे पर हंगामा… दुकानदार ने कुत्ते को सुंघाकर ट्रे में रखे समोसे, युवक की पिटाई
Rule Changes From 1st November : एलपीजी, बैंकिंग और पेंशन में आए बड़े बदलाव, जानें क्या पड़ेगा असर आपकी जेब पर
हाथी के हमले से 40 दिन के नवजात की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा हड़कंप
CG Road Accident: तेज रफ्तार कार कई बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो छात्राओं समेत चार घायल
नक्सली हमले की जांच तेज: दंतेवाड़ा और सुकमा में NIA की 12 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG News : धार्मिक आयोजन में विवाद… चंदे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल

Vishva News
Vishva News
11/11/2025
Chhattisgarh : राज्य निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश, SIR फार्म में गलत जानकारी देने पर 1 साल की सजा और जुर्माना
‘कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं’, फैसल ने भाई आमिर खान पर लगाए थे आरोप, अब परिवार ने जारी किया बयान, की ये अपील
Body Pain Symptoms Of Disease: सिर से पैर तक दर्द देता है इन बीमारियों का संकेत? शरीर के हिस्सों से पहचानिए भविष्य का खतरा
Student Death in Raipur: कलिंगा यूनिवर्सिटी हादसा… बिल्डिंग से गिरकर लाइबेरियन छात्र की मौत, दो आरोपियों ने किया सरेंडर
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?