By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: CG News: रेलवे नोटिस से 250 परिवारों पर बेघर होने का खतरा, मुख्य चौक पर फूटा आक्रोश
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > CG News: रेलवे नोटिस से 250 परिवारों पर बेघर होने का खतरा, मुख्य चौक पर फूटा आक्रोश
जिला तैतीस (C.G.)प्रमुख खबरें

CG News: रेलवे नोटिस से 250 परिवारों पर बेघर होने का खतरा, मुख्य चौक पर फूटा आक्रोश

Vishva News
Last updated: 16/12/2025 4:51 PM
Vishva News
Published: 16/12/2025
Share
SHARE

कोरबा : कोरबा शहर के मध्य में स्थित इंदिरा नगर बस्ती के लगभग ढाई सौ परिवारों को रेलवे द्वारा मकान खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद रेल प्रबंधन के खिलाफ लोगों का जन आक्रोश भड़क उठा है। अपनी मांगों को लेकर बस्ती के सैकड़ों लोगों ने आज, मंगलवार को शहर के मुख्य चौक (पवन टाकीज के पास) पर धरना शुरू कर दिया है, जिसके कारण चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और इलाके में हड़कंप मच गया है।

Contents
  • मकान खाली करने के नोटिस और रेलवे की कार्रवाई
  • मुख्य चौक पर धरना… और मुख्य मांगें
  • कलेक्ट्रेट का होगा घेराव

रायपुर के धरमनगर में गौशाला पर हमला… JCB से तोड़फोड़, हनुमान मूर्ति खंडित, दो बछड़ों की मौत

मकान खाली करने के नोटिस और रेलवे की कार्रवाई

रेलवे ने इंदिरा नगर बस्ती के करीब ढाई सौ परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई की शुरुआत सोमवार को हुई, जब रेलवे के अधिकारियों ने इन घरों पर खाली कराने के लिए निशान लगाए थे। इसके विरोध में सोमवार को भी काफी संख्या में लोगों ने स्टेशन परिसर का घेराव कर प्रदर्शन किया था।

मुख्य चौक पर धरना… और मुख्य मांगें

सोमवार के प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने आज मंगलवार को अपनी रणनीति बदलते हुए शहर के मुख्य चौक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में लोग धरने पर बैठ गए हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और चौक के चारों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने बताया कि लोगों का कहना है कि वे मकान तभी खाली करेंगे जब रेलवे द्वारा पहले सही सीमांकन किया जाए और विस्थापन की प्रक्रिया पूरी की जाए। लोगों की स्पष्ट मांग है कि उन्हें रेलवे द्वारा तत्काल मुआवजा और रहने के लिए वैकल्पिक जगह या विस्थापन दिया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने यह साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने बताया कि पूर्व में भी रेलवे के द्वारा कब्जा हटा गया। जिन्हें मुआवजा राशि दिया गया था। इन्हें भी दिया जाए। जिन घरों को नोटिस देकर हटाया जा रहा है। पहले उन्हें रहने के लिए जगह दी जाए और मुआवजा नहीं तो भारी ठंड में जाए तो जाए कहां। अगर कुछ होता है तो इसके जवाबदारी कौन होंगे। धरने के बाद मुख्य चौक पर मचे हड़कंप और यातायात जाम की स्थिति को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस बल आंदोलनकारियों को शांत करने और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है। रेलवे प्रबंधन और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। देखना होगा कि जिला प्रशासन और रेल प्रबंधन इस जन आक्रोश और विस्थापन की मांग पर क्या कदम उठाते हैं।

छत्तीसगढ़ खेल जगत को झटका: अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर DSP रुस्तम सारंग ने संन्यास का किया ऐलान

कलेक्ट्रेट का होगा घेराव

वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया है। अगर मांगे पूरे नहीं होती हैं तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि बस्ती वासियों ने ज्ञापन सौंपा है, जहां उनकी मांग है कि पहले विस्थापन और मुआवजा दिया जाए तब जाकर रेलवे कार्रवाई करे। इस संबंध में जिला प्रशासन के समक्ष बातें रखे जाएंगी। रेलवे को अवगत कराया जाएगा। फिलहाल अभी किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होगी। कार्यवाही करने से पहले जिला प्रशासन को सूचना रेलवे के द्वारा दी जाएगी।

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ईडी ने आबकारी अधिकारियों को भेजा समन, पूछताछ का दौर जारी
Nikki Murder Case: 9 साल की शादी, सिर्फ 9 महीने ससुराल में… निक्की की भाभी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
यूनिफाइड कमांड की बैठक: CM साय बोले- 2026 तक नक्सलवाद होगा खत्म, विकास कार्यों की रफ्तार तेज
Indian Railways Fare Hike: आज से लंबी दूरी के रेल सफर पर बढ़ा किराया, जानें कितने रुपये ज्यादा चुकाने होंगे
डेम के पास मिला 3 दिन से लापता युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देश - विदेश

Petrol Diesel Price 12 Dec: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा फेरबदल… जानें, आज आपके शहर में क्या बदलाव हुआ?

Vishva News
Vishva News
12/12/2025
PM Modi AI Video: PM मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने के मामले में कांग्रेस, IT सेल नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
Desh: सांसदों को लेकर दिल्ली आ रहे Air India विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, चेन्नई में उतारना पड़ा, 100 यात्रियों की अटकी सांसें
Rashifal 28 January 2026: आज का राशिफल – किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे रहेगा संभलकर चलने की जरूरत? जानें धन-स्वास्थ्य-करियर का हाल
Loan on Aadhaar: क्या आपके आधार से लिया गया है फर्जी लोन? मोबाइल से तुरंत जांचें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?